{"_id":"68a123bb45cd1223220e5806","slug":"393-people-donated-blood-in-the-camp-on-independence-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142052-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वतंत्रता दिवस पर शिविर में 393 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वतंत्रता दिवस पर शिविर में 393 लोगों ने किया रक्तदान
Sun, 17 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। हैल्पेज ऑर्फन्स और अमर उजाला फाउंडेशन ने इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन व रोटरी पानीपत साउथ के साथ मिलकर 21वां रक्तदान शिविर स्वतंत्रता दिवस पर जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर में लगाया गया। इसमें 393 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि 475 लोग शिविर में शामिल रहे। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा, आयकर विभाग करनाल मंडल के संयुक्त आयुक्त हर्षित बंसल और मेयर कोमल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
हैल्पेज ऑर्फन्स के संस्थापक मनन सिंगल, उपप्रधान डॉक्टर दीप्ति जैन व चीफ क्रिएटिव अफसर डॉ. अनु कालड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के सहसंस्थापक गगन दीप सिंह व सहसचिव अर्जुन काठपाल ने कहा रक्तदान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, सिविल जज सीनियर डिविजन संजय, पूर्व मेयर अवनीत कौर, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अग्रवाल, अशोक आर्य, जिप के उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मालिक, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन, कपिल जैन, समाजसेविका नीरू विज, रोटरी पानीपत साउथ से प्रधान नवनीत गोयल, सचिव राजेश गुप्ता, कैशियर अश्वनी शर्मा, इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन से चार्टर प्रधान कंचन सागर, प्रधान रुपाली चोपड़ा, उप प्रधान नीतू छाबड़ा, सचिव प्रियंका दुआ व आईएसओ पूजा मलिक मौजूद रही। ब्यूरो