फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   389 interviews for 45 volunteer positions

Panipat News: 45 वालंटियर पदों के लिए 389 साक्षात्कार

Sat, 20 Jun 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
389 interviews for 45 volunteer positions
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग में छह माह के लिए निकाली गई 45 वालंटियर पदों की अस्थायी भर्ती के लिए शुक्रवार को 389 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। अभ्यर्थियों की भीड़ की वजह से पंजीकरण और साक्षात्कार की प्रक्रिया के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन

ज्यादा अभ्यर्थियों को देखते हुए निर्धारित समय सीमा के बाद भी प्रक्रिया देर शाम तक जारी रखनी पड़ी। कुल 389 महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण कराया और साक्षात्कार में भाग लिया। आवेदन व इंटरव्यू का समय शाम चार बजे तक निर्धारित था, लेकिन भीड़ के कारण इसे बढ़ाकर शाम छह बजे तक करना पड़ा। पंजीकरण काउंटर पर दस्तावेजों की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की चयन समिति द्वारा मौके पर ही साक्षात्कार भी लिया गया।
विज्ञापन

बाहरी जिलों से भी पहुंचे अभ्यर्थी : इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और पानीपत निवासी होना निर्धारित किया गया था। इसके बावजूद अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। हालांकि, चयन प्रक्रिया में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 586 रुपये मिलेगा मानदेय
डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि चयनित 45 वालंटियर को 586 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। इनसे प्रति माह केवल 20 दिन कार्य लिया जाएगा। यह नियुक्ति छह माह के लिए होगी। चयनितों की अंतिम सूची 23 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed