फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3,800 students enrolled in two days.

Panipat News: दो दिन में 3800 छात्रों ने लिया दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
3,800 students enrolled in two days.
पानीपत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बुधवार को पहली मेधा सूची जारी होने के बाद जिले के कॉलेजों में शुक्रवार को भी विद्यार्थियों में फीस जमा करवाने की होड़ रही। काफी संख्या में युवा कॉलेजों में फीस जमा करवाने पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न कॉलेजों में पहले दो दिनों के दौरान करीब 3800 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित किया। एसडी कॉलेज में करीब 470 विद्यार्थी, आर्य कॉलेज में 650, आईबी कॉलेज में 365 और देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में करीब 117 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के तीनों प्रमुख एडिड कॉलेजों में 15-15 फीस काउंटर बनाए गए हैं ताकि युवाओं को फीस जमा करवाने में कोई असुविधा न हो। वहीं, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में युवाओं की सुविधा के लिए फीस काउंटर बनाए गए हैं। दाखिला प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है। अभ्यर्थी पहले चरण में 27 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। जारी शेड्यूल के अनुसार 29 जुलाई को दूसरी वरियता सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 कॉलेजों में 11410 सीटों पर होगा दाखिला : जिले के 15 कॉलेजों में 11410 सीटों पर दाखिला होना है। जिले में इस बार करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 11990 विद्यार्थी और सीबीएसई के करीब 7000 विद्यार्थी शामिल हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने एक से अधिक कॉलेजों में आवेदन किया है। कुछ विद्यार्थियों ने आईटीआई समेत दूसरे संस्थानों में आवेदन किए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में कुछ सीटें रिक्त रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed