फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   38 thousand cheated by becoming a fake inspector of Food and Supplies Department

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फर्जी इंस्पेक्टर और क्लर्क बनकर दो युवकों ने ठगे 38 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
38 thousand cheated by becoming a fake inspector of Food and Supplies Department
भैंसवाल स्थित गणपति होम फिनिशिंग कंपनी के मालिक से दो ठगों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और क्लर्क बनकर 38 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से झारखंड के धनबाद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि गत 5 साल से वह गांव भैंसवाल स्थित गणपति होम फिनिशिंग कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को वह और फर्म के मालिक दीपक दहिया ऑफिस में बैठे थे, इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक ने खुद को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर और दूसरे ने क्लर्क बताया। उन्होंने फैक्टरी आने का कारण पूछा तो दोनों ने कहा कि उनकी ड्यूटी फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों के बीपीएल कार्ड बनाने में लगी है। ठगों ने फैक्ट्री के 11 श्रमिकों का कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज ले लिए और जल्द कार्ड बनने के साथ ही वह उन्हें एक महीने का राशन भी देंगे। आरोपी युवकों ने मौके पर ही राशन की लिस्ट तैयार की। इस लिस्ट में सभी 11 मजदूरों के लिए 1-1 महीने का राशन था। सस्ते रेट में राशन उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों ने 38 हजार लिए और फरार हो गए। मैनेजर ने बताया कि आरोपियों की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। उन्होंने फुटेज से बाइक नंबर निकाला और ऑनलाइन चेक किया तो वह अर्जुन नगर निवासी राजू पुत्र कृष्ण लाल का मिला। वह घर पहुंचे तो सिर्फ उसकी मां मिली। उन्होंने तलाश किया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फैक्टरी में ठगी करने वाले और खुद को खाद्य आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर और क्लर्क बताने वाले दोनों ही आरोपी 21 जुलाई को तरावड़ी के ब्रह्मकुमारी आश्रम में ठगी की घटना को अंजाम दे चुके है। आरोपियों ने वहां आयुष्मान कार्ड और हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर 30 हजार रुपए ऐंठे थे। तरावड़ी पुलिस ने आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed