{"_id":"66a58ecbbd31791ca70e3ce4","slug":"377-constables-gave-b-1-exam-for-promotion-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121785-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पदोन्नति के लिए 377 सिपाहियों ने दी बी-1 परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पदोन्नति के लिए 377 सिपाहियों ने दी बी-1 परीक्षा
विज्ञापन
समालखा। सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए पुलिस कर्मचारियों की बी-1 परीक्षा का आयोजन शनिवार को पाइट कॉलेज में हुआ। जिसमें करनाल रेंज के अंतर्गत पानीपत, करनाल व कैथल जिला के महिला व पुरुष सिपाहियों ने पदोन्नति की परीक्षा दी। यहां 377 पुरुष व महिला सिपाहियों ने बी-1 परीक्षा दी। इनमें पानीपत के 152, करनाल के 113 व कैथल के 112 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।
उप- पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। इन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस पांच साल पूरी हो जाती है। उनका सर्विस रिकार्ड अच्छा होने पर उनको मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति की तैयारी के लिए पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर बी-1 परीक्षा कराई जा रही है। इस फाइनल परीक्षा से पूर्व करनाल रेंज के सभी योग्य सिपाहियों का मॉक टेस्ट 20 जुलाई को कराया गया था। बी-1 में फाइनल सिलेक्शन के बाद पुलिस कर्मचारियों को छह माह के लिए पुलिस अकादमी मधुबन या अन्य पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में कोर्स के लिए भेजा जाता हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक करनाल मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक कमांडो राजेंद्र कुमार मीणा, उप-पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान, उप-पुलिस अधीक्षक उमेद सिंह व उप-पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मौजूद रहे।