{"_id":"68cb164435aac987db0dde15","slug":"370-people-underwent-health-check-up-at-the-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143942-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में 370 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में 370 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
Thu, 18 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
समालखा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत उपमंडल नागरिक अस्पताल समालखा में स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 370 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई जिसमे 39 गर्भवती महिलाओं सहित 217 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही 153 पुरुषों ने भी स्वास्थ्य जांच करवा कैंप का लाभ उठाया। 15 लोगों ने रक्तदान किया। नगर परिषद के चेयरमैन अशोक कुच्छल ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर एसएमओ डाॅ. संजय आंतिल, डाॅ. निधि मुंजाल, डाॅ. पवन, डाॅ. विकल्प व बिजली निगम के एसडीओ शिव कुमार ने छायादार व औषधीय पौधे लगाए। संवाद
विज्ञापन