फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   37 complaints reached the open court

Panipat News: खुले दरबार में पहुंची 37 शिकायतें, स्वास्थ्य विभाग से समय पर नहीं पहुंचा कोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
37 complaints reached the open court
पानीपत। हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन का पहला दरबार और रात्रि ठहराव में शनिवार को गांजबड़ गांव में रहा। यहां डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया के सामने 37 शिकायतें पहुंची। इनमें गांव के विकास से लेकर स्थानीय लोगों की व्यक्तिगत समस्या भी रही। इसके अलावा नौ मांगें गांजबड़ व आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने रखी। डीसी ने शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को देकर समाधान के आदेश दिए। डीसी के पहले दरबार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। डीसी काे काफी देर तक अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

डीसी देरी से पहुंचे डिप्टी सीएमओ को फटकार लगाई। डीसी व अन्य अधिकारी इसके बाद गांव के सरकारी स्कूल में रात्रि प्रवास पर रुके। रविवार सुबह गांव में कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने शनिवार सायं करीब पांच बजे गांव गांजबड़ के सरकारी स्कूल में हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवास के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शिकायतों या समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान करना चाहिए। विभाग स्तर पर ही इनका समाधान हो जाएं तो लोगों को इनके लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसमें किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। इससे पहले गांजबड़ के सरपंच नरेंद्र राठी व रामकिशन राठी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने डीसी का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। इससे पहले गांव के सरकारी स्कूल में विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, सीटीएम राजेश सोनी व एमडी शुगर मिल नवदीप नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

हरियाणा पुलिस व ग्रामीणों के बीच कबड्डी का रहा रोचक मुकाबला
राजकीय उच्च विद्यालय गांजबड़ में हरियाणा पुलिस व गांव के बीच कबड्डी का रोचक मुकाबला हुआ। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने दोनों टीमों के साथ परिचय कर मैच की शुरू कराया। गांव टीम ने जीत दर्ज की। इसके साथ रस्साकशी का मुकाबला भी रोचक रहा। इसमें हरियाणा पुलिस ने बाजी मारी। उपायुक्त ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed