फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   36 thousand withdrawn from CISF jawan's account, Panipat

सीआईएसएफ जवान के खाते से निकाले 36 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
36 thousand withdrawn from CISF jawan's account,  Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगों ने सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल के खाते से करीब 36 हजार रुपये निकाल लिए। हेड कांस्टेबल का दावा है कि आरोपी ने उसे ओटीपी भेजा था, लेकिन उसने ओटीपी आरोपी को नहीं बताया। इसके बावजूद भी खाते से पांच बार में नकदी कट गई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में एनएफएल की सीआईएसएफ कालोनी निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल है। उसका एसबीआई बैंक में खाता है। रविवार को उसके पास फोन आया, फोन बच्चों ने उठाया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि बैंक अकाउंट की केवाईसी अपडेट करनी है, नहीं तो खाता बंद हो जाएगा। आरोपी ने मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा, पूछने पर उसने ओटीपी नहीं बताया फिर भी उसके खाते से पांच बार में कुल 35,698 रुपये कट गए। चांदनीबाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपी ठग की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed