{"_id":"6ac962880394ac6b110db7e5","slug":"36-players-selected-for-cricket-for-khel-mahakumbh-panipat-news-c-244-1-pnp1011-165684-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेल महाकुंभ के लिए क्रिकेट में 36 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेल महाकुंभ के लिए क्रिकेट में 36 खिलाड़ियों का चयन
Sat, 10 Oct 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। खेल महाकुंभ के लिए शुक्रवार को जिले में क्रिकेट खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ट्रायल बरसत रोड स्थित पीसीए एकेडमी में आयोजित किया गया। हरियाणा खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए आयोजित इस ट्रायल में कुल 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 30 लड़कियां और 60 लड़के शामिल रहे। प्रदर्शन के आधार पर 18 लड़कियों और 18 लड़कों का चयन खेल महाकुंभ के लिए किया गया। अब 36 खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
क्रिकेट कोच देवेंद्र ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिलता है। चयनित खिलाड़ियों को अब खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा। क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए नियमित अभ्यास और मेहनत जरूरी है। इसलिए खिलाड़ी अपने अभ्यास पर ध्यान दें। संवाद
वर्जन :
खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन ट्रायल का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर चयन करना और उन्हें आगे खेलने का अवसर देना है। क्रिकेट के ट्रायल में 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
-सत्यवीर पोसवाल, जिला खेल अधिकारी।