{"_id":"61688fb80dfb7d7393483813","slug":"36-percent-people-do-not-wash-their-hands-before-meals-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे: हरियाणा में 36 फीसदी लोग भोजन से पहले नहीं धोते हाथ, ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या 43.9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे: हरियाणा में 36 फीसदी लोग भोजन से पहले नहीं धोते हाथ, ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या 43.9
Fri, 15 Oct 2021 08:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:17 AM IST
सार
चिकित्सकों के अनुसार साबुन से हाथ धोने पर वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं और हाथों के जरिये शरीर में नहीं पहुंचते। बीमारी से बचने के लिए यह बहुत आवश्यक है। सिर्फ हाथों को नियमित अंतराल पर धोने से ही कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 36 फीसदी लोग भोजन करने से पहले हाथ नहीं धोते। ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या 43.9 प्रतिशत है। वहीं, 23.2 फीसदी शहरवासी भी हाथ नहीं धो रहे, जबकि कोरोना महामारी ने सबको हाथों को साफ रखने का महत्व बताया। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। हाल यह है कि लोग खाना खाने से पहले साबुन तो दूर पानी से भी हाथ नहीं धोते हैं।
चिकित्सकों के अनुसार साबुन से हाथ धोने पर वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं और हाथों के जरिये शरीर में नहीं पहुंचते। बीमारी से बचने के लिए यह बहुत आवश्यक है। सिर्फ हाथों को नियमित अंतराल पर धोने से ही कई बीमारियों से बचा जा सकता है। संख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षण के मुताबिक शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन से पहले हाथों को साबुन से हाथ धोने में कम ध्यान दिया जाता है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो 76.8 फीसदी लोग ही साबुन और पानी से हाथ धोते हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या महज 56.1 फीसदी ही है।
हरियाणा ग्रामीण
साबुन राख/मिट्टी पानी नहीं कुल
56.1 6.9 35.9 1.1 100
हरियाणा शहरी
साबुन राख/मिट्टी पानी नहीं कुल
76.8 1.5 20.5 1.3 100
हरियाणा
64.0 4.8 30.0 1.2 100
देश के आंकड़ों पर एक नजर
ग्रामीण शहर कुल
पानी और साबुन से 25.3 56.0 35.8
मिट्टी या राख से 3.5 1.3 2.7
सिर्फ पानी से 69.9 42.1 60.4
नहीं धोते हाथ 1.3 0.5 1.0
यह भी पढ़ें: हरियाणा: अत्यंत गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों का जल्द मिलेगा इलाज, उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित होगी समिति
विज्ञापन
कब-कब साबुन से धोएं हाथ
भोजन से पहले और बाद में। खाना पकाने से पहले हाथों का साफ कर लेना जरूरी है। बीमार की देखभाल और घाव को साफ करने के बाद हाथ साफ करना बेहद आवश्यक है। आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाने और हटाने, मांस-मछली को साफ करने, कूड़ा-कचरा एवं टॉयलेट की सफाई करने, पालतू पशु को नहलाने एवं उसका चारा छूने के बाद साबुन से हाथ को अच्छे से साफ करें। टॉयलेट से आने, बच्चे का डायपर बदलने, नाक साफ करने, खांसने-छींकने के साथ ही बाहर से घर लौटने पर हाथा साबुन से साफ करें।
हाथों को 20 सेकेंड तक रगड़कर साफ करना जरूरी
हाथों को धोने में आठ चरणों को अपनाना चाहिए

हाथों को 20 सेकेंड तक साबुन लगाने के बाद रगड़कर धोएं। कुछ लोग जल्दबाजी में हाथ सिर्फ पानी से धो लेते हैं, ऐसे में हाथों में मौजूद वायरस एवं बैक्टीरिया नहीं मरते। शरीर में पहुंचकर बीमार कर देते हैं। - डॉ. प्रवीण कादियान
हाथों को धोने में आठ चरणों को अपनाना चाहिए
हाथों को धोने के दौरान आठ चरणों को अपनाना चाहिए। हथेलियों और हाथ की ऊपरी त्वचा के साथ ही अंगुलियों एवं नाखूनों को साफ करें। नाखूनों के क्यूटिकल्स, अंगूठे, कलाई, कोहनी तक हाथों को साबुन लगाकर रगड़ें। फिर पानी से साबुन को हटा लें। - डॉ. कनव गुप्ता