फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   36 percent people do not wash their hands before meals In Haryana

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे: हरियाणा में 36 फीसदी लोग भोजन से पहले नहीं धोते हाथ, ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या 43.9

Fri, 15 Oct 2021 08:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Oct 2021 08:17 AM IST
सार

चिकित्सकों के अनुसार साबुन से हाथ धोने पर वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं और हाथों के जरिये शरीर में नहीं पहुंचते। बीमारी से बचने के लिए यह बहुत आवश्यक है। सिर्फ हाथों को नियमित अंतराल पर धोने से ही कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
36 percent people do not wash their hands before meals In Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

विस्तार

हरियाणा में 36 फीसदी लोग भोजन करने से पहले हाथ नहीं धोते। ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या 43.9 प्रतिशत है। वहीं, 23.2 फीसदी शहरवासी भी हाथ नहीं धो रहे, जबकि कोरोना महामारी ने सबको हाथों को साफ रखने का महत्व बताया। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। हाल यह है कि लोग खाना खाने से पहले साबुन तो दूर पानी से भी हाथ नहीं धोते हैं। 
विज्ञापन



चिकित्सकों के अनुसार साबुन से हाथ धोने पर वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं और हाथों के जरिये शरीर में नहीं पहुंचते। बीमारी से बचने के लिए यह बहुत आवश्यक है। सिर्फ हाथों को नियमित अंतराल पर धोने से ही कई बीमारियों से बचा जा सकता है। संख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षण के मुताबिक शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन से पहले हाथों को साबुन से हाथ धोने में कम ध्यान दिया जाता है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो 76.8 फीसदी लोग ही साबुन और पानी से हाथ धोते हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या महज 56.1 फीसदी ही है।
विज्ञापन



हरियाणा ग्रामीण 
साबुन     राख/मिट्टी     पानी       नहीं     कुल 

56.1           6.9          35.9      1.1     100 

हरियाणा शहरी 
साबुन     राख/मिट्टी     पानी    नहीं     कुल

 76.8          1.5           20.5     1.3     100

हरियाणा
64.0          4.8            30.0     1.2      100 


देश के आंकड़ों पर एक नजर
                              ग्रामीण    शहर    कुल 

पानी और साबुन से    25.3       56.0    35.8 
मिट्टी या राख से         3.5         1.3      2.7 
सिर्फ पानी से            69.9       42.1    60.4
नहीं धोते हाथ            1.3         0.5      1.0 


यह भी पढ़ें: हरियाणा: अत्यंत गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों का जल्द मिलेगा इलाज, उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित होगी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन



कब-कब साबुन से धोएं हाथ 
भोजन से पहले और बाद में। खाना पकाने से पहले हाथों का साफ कर लेना जरूरी है। बीमार की देखभाल और घाव को साफ करने के बाद हाथ साफ करना बेहद आवश्यक है। आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाने और हटाने, मांस-मछली को साफ करने, कूड़ा-कचरा एवं टॉयलेट की सफाई करने, पालतू पशु को नहलाने एवं उसका चारा छूने के बाद साबुन से हाथ को अच्छे से साफ करें। टॉयलेट से आने, बच्चे का डायपर बदलने, नाक साफ करने, खांसने-छींकने के साथ ही बाहर से घर लौटने पर हाथा साबुन से साफ करें।  



हाथों को 20 सेकेंड तक रगड़कर साफ करना जरूरी

हाथों को 20 सेकेंड तक साबुन लगाने के बाद रगड़कर धोएं। कुछ लोग जल्दबाजी में हाथ सिर्फ पानी से धो लेते हैं, ऐसे में हाथों में मौजूद वायरस एवं बैक्टीरिया नहीं मरते। शरीर में पहुंचकर बीमार कर देते हैं।  - डॉ. प्रवीण कादियान



हाथों को धोने में आठ चरणों को अपनाना चाहिए

हाथों को धोने के दौरान आठ चरणों को अपनाना चाहिए। हथेलियों और हाथ की ऊपरी त्वचा के साथ ही अंगुलियों एवं नाखूनों को साफ करें। नाखूनों के क्यूटिकल्स, अंगूठे, कलाई, कोहनी तक हाथों को साबुन लगाकर रगड़ें। फिर पानी से साबुन को हटा लें।  - डॉ. कनव गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed