फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   36 infected including 7 people from the same family

एक ही परिवार के 7 लोगों समेत 36 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
36 infected including 7 people from the same family
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को ही जिले में कोरोना के 36 नए केस आ गए। अब जिले में कोरोना के कुल केस 509 हो चुके हैं। अंतिम 100 केस महज पांच दिन में ही आए हैं। शुुुक्रवार को अग्रवाल मंडी में दो युवती समेत एक परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एकता विहार कॉलोनी में महिला और उसका 11 साल का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को आठ लोगों ने कोरोना को हराया है। जिले में एक्टिव केस 216 हो गए हैं, जबकि 282 लोग कोरोना को हरा चुके हैं।
विज्ञापन

अनलॉक में आए 450 केस
अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 450 मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज औसतन 15 मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 509 मामले सामने आ चुके हैं। 282 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 216 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 10 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। शुक्रवार को लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

ये मिले नए कोरोना के केस
पॉजिटिव केसों में गौशाला मंडी की 85 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन की 62 वर्षीय महिला,सनौली रोड की 57 साल की महिला, मॉडल टाउन से 43 साल का पुरुष, महावीर कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवक, एनएचबीसी निवासी 58 साल का पुरुष, अग्रवाल मंडी के 38 साल का पुरुष, 17 साल की युवती, 19 साल का युवक, 16 वर्षीय लड़की, 38 साल की महिला, 67 साल की महिला और 67 साल का पुरुष, पुरेवाल कॉलोनी का 37 साल का पुरुष, वीरभवन चौक निवासी 35 साल का पुरुष, लक्ष्मी नगर निवासी 32 साल का पुरुष, हलदाना गांव का 56 साल का पुरुष, अंसल निवासी 57 साल की महिला, 33 साल का पुरुष और 31 साल की महिला, 33 साल की महिला, 35 साल की महिला, 24 व 26 साल का युवक, बत्रा कॉलोनी का 31 साल का पुरुष, पटेल नगर निवासी 43 साल का पुरुष, उत्तम नगर निवासी 24 साल का युवक, किशनपुरा निवासी 53 साल का पुरुष, देशराज कॉलोनी निवासी 19 साल की युवती, एकता विहार कालोनी निवासी 41 साल की महिला व 11 साल का बच्चा, सेक्टर 11 निवासी 28 साल की युवती, सेक्टर 12 का 53 वर्षीय पुरुष, शगुन होटल मॉडल टाऊन के पास 20 वर्षीय युवक, संजय कॉलोनी की 26 साल की युवती और कमला कॉलोनी की 33 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कोरोना को हराया
पटेल नगर निवासी 14 साल की बच्ची और 38 साल की महिला,मॉडल टाउन निवासी 32 साल का पुरुष और 28 साल की महिला,गोशाला मंडी निवासी 40 साल का पुरुष व 16 साल की लड़की सेक्टर 12 वासी 52 वर्षीय पुरुष औऱ विराटनगर के 63 साल के पुरूष की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।

नए 36 केस आए हैं, 8 को डिस्चार्ज किया गया- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 13462 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 12254 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमे से 384 सैंपल भेजे गए हैं। 695 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 509 केसों में 216 केस एक्टिव रह गए हैं और 282 केस रिकवर हो चुके हैं। शुक्रवार को 36 नए केस आए हैं। आठ लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed