{"_id":"656ccea37c7b91155203aec4","slug":"350-lakh-cheated-in-the-name-of-job-in-singapore-panipat-news-c-244-1-sknl1015-10098-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 3.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 3.50 लाख ठगे
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप के रहने वाले एक युवक से एक निजी कंपनी के मैनेजर ने सिंगापुर में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रुपये मांगे तो ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। आरोपी के कहने पर युवक ने पीटीई की, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने उसे कहीं नहीं भेजा।
पीड़ित ने दोबारा रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से इसराना गांव निवासी साहिल ने बताया कि वह हाल में पानीपत के तहसील कैंप की इंदिरा कॉलोनी में रहता है। सेक्टर 18 निवासी विनोद एचडीएफसी एर्गाे कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत है। वर्ष 2021 में वह प्लेसमेंट कंपनी के माध्यम से मैनेजर विनोद से मिला था। विनोद ने अपने साथ लोन कंपनी में एजेंट के तौर पर नौकरी पर रख लिया।
विनोद ने कहा कि वह बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। उसे भी सिंगापुर में भेजकर अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन और खेल कॉलेज में नौकरी पर लगवा सकता है। इसके लिए उसने साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। 15 फरवरी 2021 को उसने पासपोर्ट समेत विभिन्न दस्तावेज देने के साथ मामा सुरेंद्र से दो लाख रुपये उधार लेकर विनोद को नकद दिए। उसके 10 दिन बाद 25 फरवरी को बाकी 1.50 लाख रुपये रिश्तेदार से लेकर दिए, लेकिन आरोपी ने उसे विदेश नहीं भेजा, उसे झूठे आश्वासन देता रहा। रुपये मांगने पर आरोपी ने एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। उसने दोबारा रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज देकर झांसे में फंसाया
28 मार्च को आरोपी ने व्हाट्सएप पर सिंगापुर स्पोर्ट्स काॅलेज में एडमिशन के कागजात भेजे। उसे कहा कि लाॅकडाउन के चलते काम छह माह बाद होगा। दो अगस्त 2022 को कहा कि सिंगापुर कालेज में एडमिशन अगले सत्र में दिसंबर में होगा। अगला सत्र आने पर भी आरोपी टालमटोल करता रहा।
सिंगापुर के बाद ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया-
आरोपी ने ठगी से मंसूबे से सिंगापुर की जगह ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कहकर सात लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने कहा कि उसे महज एक पीटीई का पेपर पास करना होगा। इसके बाद आस्ट्रेलिया का वीजा लगवा भिजवा दूंगा। आरोपी के कहने पर उसने पीटीई की परीक्षा भी पास कर ली, लेकिन इसके बावजूद उसने उसे कहीं नहीं भेजा।
अंत में कहा डोंकी के रास्ते अमेरिका भेज दूंगा-
साहिल ने बताया कि जब वह अपने रुपये लेने के लिए आरोपी के घर गया तो उसने कहा कि अब वह डोंकी के जरिये अमेरिका भेजने का काम करता है। उसे भी अमेरिका भिजवाने की बात कहीं, लेकिन उसने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर रुपये ऐंठता है।
वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जांच में मैनेजर दोषी साबित निकलता है तो उसे सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।
- इंस्पेक्टर बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना