फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   35 e-buses gathering dust in the depot

Panipat News: डिपो में धूल फांक रहीं 35 ई-बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
35 e-buses gathering dust in the depot
जीटी रोड स्थित ई डिपो में खड़ी ई बसे। संवाद
पानीपत। परिवहन मंत्री अनिल विज के शीतकालीन बजट सत्र में दावे के साढ़े चार महीने बाद भी ई-बस औद्योगिक नगरी की सड़कों पर नहीं दौड़ पाई हैं। डिपो में 35 ई-बस धूल फांक रही हैं। इनकी बैटरी भी खराब होने का डर सता रहा है। अधिकारी आज भी ई-डिपो के उद्घाटन के इंतजार में बैठे हैं।सीए जगदीश धमीजा ने अब आगे आकर परिवहन विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर बसों को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 50 ई-बसों को शामिल किया जाना है। पांच ई-बसों को सिटी बस के रूप में चलाया जा रहा है। इनके लिए सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड पर चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया है। बाकी बसों के लिए पुराना बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत ई-डिपो बनकर तैयार है। करीब चार महीने पहले 35 ई-बस डिपो शामिल की। इन बसों को अब तक नहीं चलाया जा सका है। डिपो अधिकारी इन बसों को सिटी के साथ जिले के लोकल रूटों पर भी चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इन रूट भी बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बसों को चलाने की मांग की
सीए जगदीश धमीजा ने परिवहन विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर 2025 को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंत्री अनिल विज ने पानीपत के लिए आवंटित 50 ई-बसों को ई-डिपो में उपलब्ध कराकर जल्द ही उनके संचालन शुरू करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि अब तक बसों को नहीं चलाया जा सका है। इससे लोगों को मजबूरीवश ऑटो व रिक्शा में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed