{"_id":"67b8e9342ed25eda2d06a219","slug":"33817-candidates-will-appear-for-haryana-board-exam-at-75-centers-in-the-district-panipat-news-c-244-1-pnp1007-132532-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिले में 75 केंद्रों पर 33817 परीक्षार्थी देंगे हरियाणा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिले में 75 केंद्रों पर 33817 परीक्षार्थी देंगे हरियाणा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जिले में वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 27 व 28 फरवरी से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड के साथ स्थानीय अधिकारियों द्वारा नकल रहित परीक्षा कराने पर जोर रहेगा। परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा इलेक्ट्रिक सामान लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों में केवल एक गांव मांडी स्थित सेंटर को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले में दोनों कक्षाओं के 33,187 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें राजकीय स्कूलों के 13,490 व गैर राजकीय स्कूलों के 19,697 विद्यार्थी शामिल हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) द्वारा 15 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू की जा चुकी हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। 19 फरवरी को बोर्ड ने प्रदेश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू तीन बजे और कुछ साढ़े तीन बजे तक होंगे। परीक्षा नकल रहित कराने के लिए बोर्ड की ओर से जल्द ही स्पेशल फ्लाइंग टीमों का गठन किया जाएगा। जो परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण कर नकल करने वाले विद्यार्थियों पर शिकंजा कसेगी।
बॉक्स
किस सब डिवीजन में कहां बने परीक्षा केंद्र
सब डिवीजन पानीपत :
पानीपत में अदियाना, नैन, अलुपुर नैन, आसन कलां, बबैल, बड़ौली, भंडारी, बुआना लाखू, छाजपुर, डाहर, इसराना में तीन, जाटल, काबड़ी में दो, कुराना, कवी, कालखा, खोतपुरा, लोहारी, मतलौडा, मांडी, नारा, नारायणा, नौल्था, नौहरा, पानीपत शहर में 18, रेरकलां, सनौली खुर्द, सींक, सिवाह, शेरा, सौधापुर, सिठाना, सपतीवी, उग्राखेड़ी, उरलाना कला, ऊझा, वजीरपुर टिटाना शामिल हैं।
विज्ञापन
सब डिवीजन समालखा : समालखा में आट्टा, बापौली में तीन, चुलकाना, हथवाला, जलालपुर, झट्टीपुर, जौरासी, किवाना, खोजकीपुर, मनाना, नामुंडा, पट्टीकल्याणा, राक्सेड़ा, समालखा शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिले में विद्यार्थियों की स्थिति : कक्षा 10 वीं में राजकीय विद्यालयों में कुल 7427 और गैर राजकीय विद्यालयों में 11266 विद्यार्थी हैं। वहीं 12 वीं कक्षा में राजकीय विद्यालयों में 6063 और गैर राजकीय विद्यालयों में 8431 विद्यार्थी हैं।
वर्जन :
10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जिले में इस बार 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें समालखा उपमंडल में 18 और इसराना व पानीपत उपमंडल में 57 केंद्र शामिल हैं। 25 फरवरी को परीक्षा संबंधित सामग्री वितरित की जाएगी।
राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।