फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   33000 students showed their talent in essay writing competition

Panipat News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में 33000 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 04 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
33000 students showed their talent in essay writing competition
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर पीएमश्री राजकीय कन्या वमा विद्यालय मॉडल टाउन में प्रतिय

विज्ञापन
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को विद्यालय स्तर पर निबंध लेखन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी 98 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक तथा 26 उच्च विद्यालयों के नौवीं से 12वीं कक्षा के करीब 33 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता शिक्षकों की देखरेख में ऑफलाइन आयोजित की गई।
निबंध लेखन प्रतियोगिता गुरु तेग बहादुर से संबंधित 10 विषयों पर आधारित रही जिनमें से विद्यार्थी को किसी एक विषय पर निबंध लिखना था। प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित किए गए जिसमें विषय की समझ और व्याख्या के 25 अंक, सामग्री की प्रासंगिकता एवं मौलिकता के 25 अंक, भाषा व्याकरण एवं अभिव्यक्ति के 25 अंक ओर संरचना, सुसंगति एवं प्रस्तुतिकरण के 25 अंक रहे। विद्यालय स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति अब सर्वोत्तम निबंधों का चयन करेगी। प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक भाषा में एक श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, उनके बलिदान और शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कहानी वाचन व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। साथ ही यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की भाषाई, सांस्कृतिक व रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का माध्यम बनेगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रतियोगिताओं के आयोजन करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खंड स्तरीय प्रतियोगिता आज, 10 नवंबर को राज्य स्तर पर होगी प्रतियोगिता
विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के बाद अब खंड स्तरीय प्रतियोगिता चार से पांच नवंबर को आयोजित की जाएगी। खंड स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक भाषा में चुनी गई एक प्रविष्टि को शामिल किया जाएगा। जिला स्तर पर छह से नौ नवंबर और राज्य स्तर पर 10 नवंबर को प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता 90 मिनट की होगी और छात्र अपनी सुविधा अनुसार हिंदी, पंजाबी, संस्कृत या अंग्रेजी भाषा में निबंध लिख सकेंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त 30 मिनट व आवश्यक सहायता दी जाएगी। निबंध लेखन में जिला स्तर पर 88 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed