{"_id":"6986580214c1b7fa13064a23","slug":"32-tola-gold-jewellery-stolen-from-a-house-in-gandhi-colony-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151839-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गांधी कॉलोनी में घर से 32 तोले सोने के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गांधी कॉलोनी में घर से 32 तोले सोने के गहने चोरी
विज्ञापन
समालखा। गांधी कॉलोनी में एक बंद मकान से 32 तोले सोने के गहने और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। सोने के गहनों की बाजार भाव में कीमत करीब 49.28 लाख रुपये है।
परिजनों ने पड़ोसी महिला पर चोरी का आरोप लगाया है। थाना समालखा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संतोष उर्फ बबली ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हथवाला रोड स्थित गांधी कॉलोनी में रहती है। उनका परिवार 13 से 19 जनवरी के बीच अपने मूल गांव डिकाडला में एक कार्यक्रम में गया था, इस दौरान उनका मकान बंद था। उनकी पुत्रवधू प्रगति ने 23 जनवरी को एक अन्य कार्यक्रम में जाने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखे जेवर नहीं मिले। संतोष ने बताया कि उनकी पुत्रवधू ने अपने सोने-चांदी और उनके अपने जेवर भी उसी अलमारी में रखे थे। संतोष ने पड़ोस की एक महिला पर गहने चोरी करने के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि महिला का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने बताया कि 12 तोले सोने के पांच कड़े, छह तोले सोने की तीन चेन, साढ़े चार तोले की सात रिंग, साढ़े तीन तोले सोने की सात अंगूठी, दो डायमंड रिंग, सात तोले सोने का गले के सेट, चांदी की दो तागड़ी, चांदी के 20 सिक्के और 25 हजार रुपये नकद चोरी किए गए हैं।