फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   32 found absent including assistant district jurist, naib tehsildar in minister's inspection

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री का छापा, 32 कर्मी मिले गैरहाजिर, दो को किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
32 found absent including assistant district jurist, naib tehsildar in minister's inspection
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने मंगलवार की सुबह नौ बजे नगर निगम के पालिका बाजार कार्यालय में छापामारी की। इस दौरान 32 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। मंत्री ने सभी की अनुपस्थिति लगाई। इसमें 30 कर्मी तो मंत्री के निरीक्षण की सूचना पर पहुंच गए, लेकिन दो कर्मी नहीं आए, जिन्हें मंत्री ने निलंबित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद निगम की सभी शाखाओं के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की हाजिरी रजिस्टर की फोटोकॉपी साथ लेकर मंत्री चंडीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन

दरअसल पहले भी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने निगम अधिकारियों से सुबह सवा नौ बजे हाजिरी मंगवाई थी। ऐसे में पहले से ही छापामारी के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बावजूद कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यही कारण है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की मंत्री निगम कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद सवा नौ बजे के करीब सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी चेक की, जिसमें अधिकांश लोग गैरहाजिर मिले। इस पर मंत्री ने रजिस्टर पर सभी की अनुपस्थिति लगा दी। अधिकांश कर्मचारी इसके बाद कार्यालय पहुंचे, जिनसे जवाब तलब किया गया। वहीं दो कर्मियों के नहीं पहुंचने पर मंत्री ने उन्हें निलंबित कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक निगम की पड़ताल के बाद 10:36 बजे मंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री की इस कार्रवाई के दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त आरके सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट और भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी साथ रहीं।
विज्ञापन

गैरहाजिर मिलने वालों में सहायक जिला न्यायवादी, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी भी शामिल रहे। इसके अलावा नौ कर्मचारी सफाई शाखा, छह प्रधानमंत्री आवास योजना, चार राजस्व विभाग, तीन ऑडिट विभाग, दो लेखा ब्रांच, दो मेयर कार्यालय, एक डीएमसी कार्यालय, एक रेंट ब्रांच, एक लीगल ब्रांच, एक स्टेशनरी ब्रांच, एक जनगणना और एक चौकीदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed