फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   316 people came to fix the error, only 105 got the solution

Panipat News: त्रुटि ठीक करवाने पहुंचे 316 लोग, सिर्फ 105 को मिला समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
316 people came to fix the error, only 105 got the solution
पानीपत। नगर निगम की ओर से लगाए गए दो दिवसीय प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के कैंप के पहले दिन शनिवार को बारिश में भी लोग पहुंचे। इस दौरान ज्यादातर लोग निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को गलत प्रॉपर्टी आईडी लिंक करने की परेशानी बता समाधान करवाते मिले। कुछ को समाधान नहीं मिला तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कुछ फरियादी ऐसे भी मिले जिन्होंने सरकार की तत्काल समाधान योजना के तहत पांच हजार रुपये की फीस देकर आपत्ति दर्ज करवाई थी। दो दिन के निर्धारित समय में न तो उन्हें समाधान मिला और न ही रिफंड मिल पाया। पहले दिन निगम के दोनों कार्यालयों में कुल 316 शिकायतें पहुंची, शाम तक इनमें से 105 का समाधान किया गया।
विज्ञापन

निगम के पालिका बाजार निगम कार्यालय में वार्ड एक से 15 तक और ताऊ देवी लाल स्थित निगम कार्यालय में वार्ड 16 से 26 तक की समस्याओं को सुना गया। यहां पांच हेल्प डेस्क लगाए गए। इन पर सुबह नौ से लेकर शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज कराई गई। निगम के 30 अधिकारी और कर्मचारियों ने शनिवार शाम पांच बजे तक लोगों की आपत्तियां दर्ज की। सात बजे तक इनको निपटाने का काम भी किया। बता दें कि इससे पहले निगम एक और दो जुलाई को कैंप लगा चुका है। उससे पहले भी नगर निगम 10 और 11 जून को कैंप लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर वार्ड 22 से गलत विकास शुल्क और गलत एरिया की शिकायत को लेकर मुकेश, न्यू दीवान नगर से खेमचंद, रोशनलाल कॉलोनी से मोहित भी पहुंचे। समाधान नहीं हुआ तो इनकी त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए पार्षद पति योगेश डावर भी कैंप में पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने बारी बारी से लोगों की त्रुटियां ठीक करवाई।
विज्ञापन

मेरी सेक्टर-1 ए में एक 119 वर्ग गज की संपत्ति है। निगम से इसकी पार्ट आईडी बनाने की दरखास्त की गई थी। इसके लिए निगम की तत्काल योजना के तहत पांच हजार रुपये की फीस भी दी गई। नियम अनुसार दो दिन में काम होना था लेकिन तीन दिन बाद भी नहीं हुआ। अब न काम हुआ और न पांच हजार का रिफंड और हर्जाना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित तनेजा, मस्ताना चौक।

कच्चा कैंप गुरुनानकपुरा में हमारे मकान की प्रॉपर्टी आईडी गलत लिंक कर दी गई है। हमारी प्रॉपर्टी आईडी को पड़ोसी की आईडी से जोड़ दिया गया है। इससे हमारा टैक्स बकाया दिखाया जा रहा है। जिसे ठीक करवाने के लिए निगम में आए हैं।
रजत, गुरुनानकपुरा।
हमारा मुखीजा कॉलोनी में महज 54 गज का मकान है। हमारी प्रॉपर्टी आईडी के साथ पड़ोस में ही एक राइस मिल की आईडी को जोड़ दिया गया है। जिससे हमारा बगैर बात के टैक्स बढ़ गया है। इसे हटवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।

रमेश चंद, मुखीजा कॉलोनी।
हरिनगर स्थित मेरे 64 गज के प्लाट का निगम ने गलती से 1.44 लाख टैक्स दिखा दिया। कई बार शिकायत की पर समाधान नहीं हुआ। दूसरे 30 गज को निगम ने 64 गज दिखा दिया। रजिस्टरी दिखा दो बार आवेदन किए लेकिन वे रद्द कर दिए गए।
विनोद कादियान, हरिनगर।
प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए निगम में रविवार को भी कैंप लगाए जाएंगे। शहर के लोग कैंप में आकर अपनी त्रुटियां ठीक करवा सकते हैं।
अरुण भार्गव, डीएमसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed