{"_id":"5c48b918bdec227367366175","slug":"31548269848-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन हत्याकांड के एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन हत्याकांड के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नितिन हत्याकांड के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पानीपत। नितिन हत्याकांड में सीआईए-थ्री ने मुख्य आरोपी निखिल उर्फ टिंकू पुत्र राजेंद्र निवासी गांव काबड़ी को बलाना मोड़ नोल्था से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता सुशील मलिक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-थ्री छबील सिंह के नेतृत्व में आरोपी को उक्त जगह से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी व मृतक दोनों ही दोस्त थे। शराब तस्करी को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। 31 दिसंबर 2018 को दोनों की फेसबुक पर आपस में गाली गलौच हो गई। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे। तब से ही दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन जो गए। मृतक नितिन ने फेसबुक के माध्यम से अन्य मामले में जेल में बंद बदमाश राकेश उर्फ पंपू निवासी सिवाह को भी गालियां दी। जिस कारण राकेश उर्फ पंपू का दोस्त राहुल पुत्र कृष्ण निवासी भूरी सोनीपत भी निखिल उर्फ टिंकू के साथ मिल गया । जिन्होंने 18 जनवरी को आरोपी निखिल उर्फ टिंकू व राहुल व नीरज उर्फ चौटाला निवासी कामी सोनीपत ने मौका पाकर अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर नितिन को उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर 13 गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। आरोपी तभी से ही फरार थे। लेकिन सीआईए ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई देसी पिस्तौल, 8 जिंदा रौंद बरामद किए गए। हत्या में शामिल आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है।