{"_id":"599f06944f1c1bb30f8b4748","slug":"31503594132-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल इंटरनेट व बस सेवा बंद, कर्फ्यू नहीं, फिर भी कर्फ्यू जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल इंटरनेट व बस सेवा बंद, कर्फ्यू नहीं, फिर भी कर्फ्यू जैसे हालात
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अघोषित कर्फ्यू
---------------------
कर्फ्यू जैसे हालात, मोबाइल इंटरनेट, बस सेवा बंद
- जिले से संगत पंचकुला का कर रही रुख, हर आने-जाने वाले पर प्रशासन की पैनी नजर
- पंचकुला व चंडीगढ़ के बाद जिले में लोकल बस सेवा भी बंद की
- डेरा संगत नाम चर्चा घर पर लगातार हो रही एकजुट
- आज पंचकूला में साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को सुनाया जाएगा फैसला
- प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लोगों से शांति बनाए रखने की कर रहे हैं अपील
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख पर पंचकूला में आने वाले फैसले के चलते शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात है। मोबाइल इंटरनेट और व टेक्स्ट मेसेज सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। रोडवेज ने बसों का संचालन बंद कर दिया है, जबकि रेलवे ने करीब एक दर्जन एक्सप्रेस व दूसरी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। प्रशासन स्कूल व कॉलेजों की पहले से ही छुट्टी घोषित कर चुका है।
शुक्रवार को पंचकुला व चंडीगढ़ की तरफ ही नहीं अंतर जिला व लोकल रूटों पर भी बसें नहीं चलेंगी। जिले की सीमाओं को सील कर दिया है और शहर के चौक चौराहों पर हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस व एसएसबी की कंपनी लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है।
डेरा मुखी की शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में पेशी के चलते किसी तरह की हालात से निपटने के लिए वीरवार को डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध कर लिए। डीसी व एसपी ने डीएसपी सिटी कार्यालय में डीएसपी व थानाध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधीश डॉ. चंद्रशेखर खरे ने वीरवार शाम को ही मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। शाम होते ही सभी मोबाइलों से इंटरनेट के सिग्नल एक साथ बंद हो गए। वहीं प्रशासन व पुलिस का जीटी रोड समेत रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
करनाल आईजी ने डीसी, एसपी के साथ की बैठक
करनाल रेंज आईजी सुभाष यादव ने वीरवार को पानीपत आकर सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट ली। उन्होंने डीसी व एसपी के साथ करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में मीटिंग की। उन्होंने कहा कि डेरा मुखी की पेशी के चलते किसी तरह से सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। कानून व व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दी जाएगी। पुलिस अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ तालमेल बनाकर रखें।
पुलिस, एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च
जिला पुलिस ने एसएसबी की कंपनी के जवानों के साथ शहर समेत जिले में फ्लैग मार्च निकाला। वीरवार शाम को थाना चांदनी बाग से फ्लैग मार्च शुरू किया। पुलिस व एसएसबी की गाड़ियों का दस्ता हुडा सेक्टर-11/12 व जीटी रोड से होकर थाना सदर के गांवों में पहुंचा। पुलिस अधिकारियों से फ्लैग मार्च में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने जिले की सीमाओं के साथ शहर व जिले में बनाए नाकों पर वाहनों की बारीकी के साथ चेकिंग की। वहीं रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर हर संदिग्ध की चेकिंग की जा रही है।
सिविल अस्पताल में सभी एंबुलेंस बुलाईं
डेरा मुखी की पेशी के दौरान किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल अस्पताल में एंबुलेंस कंट्रोल रूम बनाया है। यह पर सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस खड़ी करा ली गई हैं। किसी तरह की सूचना पर एंबुलेंस सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचेंगी। यहीं नहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने मुख्यालय व सेंटर को नहीं छोड़ सकेंगे। दूसरे डॉक्टर व स्टाफ नर्स भी तैनात रहेंगी।
डेरा संगत पंचकुला पहुंची, पानीपत भी गुप्त स्थान पर मीटिंग
डेरा संगत का वीरवार को भी पंचकुला में जाने का सिलसिला जारी रहा। संगत मोटरसाइकिल व दूसरे वाहनों में रवाना हुए। कई तो मोटरसाइकिल के पीछे छोटी ट्रॉली जोड़कर पंचकुला रवाना हुए। इसके अलावा कुछ अपने निजी वाहनों में पंचकुला पहुंचे। वहीं डेरा संगत ने वीरवार को कई जगह गुप्त स्थानों पर मीटिंग की। संगत ने दरबार के खिलाफ किसी तरह के फैसले को सहन न करने की चेतावनी दी है।
वर्जन
डेरा मुखी की पेशी को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली गई है। पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं।
- राहुल शर्मा, एसपी पानीपत।
वर्जन
मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है और सुरक्षा की दृष्टि से बस सेवाएं भी बंद रखने का फैसला लिया है। प्रशासन व पुलिस सुरक्षा को लेकर पुरी तरह से मुस्तैद है। किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी।
- डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी पानीपत।
डाहर टोल से राजस्थान की पांच प्राइवेट बसों को भेजा वापस
इसराना (ब्यूरो)। पानीपत गोहाना नेशनल हाईवे के डाहर टोल पर प्रशासन व पुलिस के अलावा खुफिया तंत्र का फोकस रहा। डाहर टोल पर राजस्थान नंबर की एक साथ पहुंची पांच प्राइवेट बसों की जांच कर बस यात्रियों से पूछताछ सही ढंग से जवाब न दिए जाने पर बसों को वापस भेज दिया गया। डाहर टोल पर तहसीलदार संजीव कुमार व थाना प्रभारी नवीन संधू ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया।
फैसला स्वीकार करें अनुयाई : कश्यप
पानीपत (ब्यूरो)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयाइयों से हरियाणा में शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रभाव में रहने के बावजूद सीबीआई सबसे विश्वसनीय एजेंसी है और हमें इस सर्वोच्च एजेंसी की जांच पर सवाल खड़ा करने के बजाए उसके फैसले को स्वीकार करना चाहिए। राज्य में सामाजिक भाईचारा व शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग दिया जाना चाहिए।
सरपंचों को बैठक, शांति बनाए रखने का अह्वान
सनौली (ब्यूरो)। सनौली हरियाणा-यूपी यमुना बार्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सनौली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने वीरवार को नाके पर जायजा लिया और आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की। सनौली नायब तहसीलदार अनिल कौशिक व एसएचओ नरेंद्र कुमार ने सनौली खंड के गांवों के सरपंचों व लोगों की बैठक ली और गांव कुराड़, धनसौली, जलालपुर प्रथम, नवादा गांवों में पहुंचकर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।
बैठक का आयोजन
समालखा (ब्यूरो)। हलका विधायक रविंद्र मच्छरौली ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा। विधायक वीरवार को मच्छरौली स्थित अपनी फैक्ट्री में विभिन्न वर्गों के लोगों की बैठक ले रहे थे।
जिला पार्षद के पंप पर बोतल में तेल बेचते रंगे हाथों काबू
मतलौडा (ब्यूरो)। पुलिस ने जिला पार्षद के भालसी स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन व मैनेजर को बोतलों में तेल बेचते हुए रंगे हाथों काबू किया है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने और साजिश रचने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना मतलौडा में तैनात एएसआई सतपाल सिंह मतलौडा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि भालसी गांव स्थित जिला पार्षद विनय गुप्ता के पेट्रोल पंप पर बोतलों में तेल दिया जा रहा है। एएसआई सतपाल ने अपने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामले को डाला। पुलिस अधिकारियों ने हवलदार जसबीर व सिपाही अमित को तेल लेने के लिए तैयार किया। वे दोनों मोटरसाइकिल लेकर विनय गुप्ता के पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
सिपाही अमित ने सेल्समैन सुनील निवासी कवी को 70 रुपये का तेल बोतल में डालने की कही। सेल्समैन ने उसकी बोतल में 70 रुपये का तेल डाल दिया और उसने हस्ताक्षर किए हुए सौ रुपये सेल्समैन को दे दिए। सेल्समैन सुनील ने बाकी 30 रुपये सादी वर्दी में तेल डलवाने वाले सिपाही को दे दिए। हवलदार जसबीर ने अपने मोबाइल में इसकी सारी वीडियो बना ली। उनका इशारा मिलते ही एएसआई सतपाल मौके पर पहुंच गए। एएसआई सतपाल की शिकायत पर थाना मतलौडा पुलिस ने मैनेजर भलेराम निवासी खंडरा व सेल्समैन सुनील निवासी कवी के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने समेत दो धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इसमें दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
वर्जन
पुलिस को धारा 144 के बीच हिदायत के बाद भी विनय गुप्ता के भालसी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल खुले में बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी और सेल्समैन को बोतल में 70 रुपये का तेल देते रंगे हाथों काबू किया है। पुलिस ने सेल्समैन व मैनेजर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
- नरेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा, पानीपत।
पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
सनौली (ब्यूरो)। एसडीएम समालखा गौरव कुमार, डीएसपी समालखा नरेश अहलावत समालखा, थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार ने टीम के साथ वीरवार को सनौली रोड व गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।
एसडीएम गौरव कुमार ने गांव सनौली खुर्द, छाजपुर, कुराड़, झांबा, धनसौली, नवादा, रिसपुर समेत अनेक गांवों में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं डेरा की संगत पंचकुला व सिरसा की ओर देर रात से रवाना हो रहे हैं। पंचकुला की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक लगाने के बाद संगत निजी वाहनों व ट्रेन से पंचकूला व सिरसा की तरफ रवाना हो रही है।
डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर सनौली रोड कुराड़ पर एसडीएम समालखा गौरव कुमार, डीएसपी नरेश अहलावत, थाना सनौली प्रभारी नरेन्द्र कुमार की टीम ने फ्लैग मार्च निकाला और डेरे के चौकीदार बेदी व अन्य अनुयायियों का हाल चाल जाना। एसडीएम गौरव कुमार ने डेरा की साध संगत को कहा कि कुछ भी सहायता की जरूरत हो तो पुलिस, प्रशासन आपके साथ हैं। शरारती तत्वों से सावधान रहे और अफवाहों पर ध्यान ना दें।