फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स्कूलों, कॉलेजों व संस्थाओं में करवाई विभिन्न योग क्रियाएं

स्कूलों, कॉलेजों व संस्थाओं में करवाई विभिन्न योग क्रियाएं

Thu, 22 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों, कॉलेजों व संस्थाओं में करवाई विभिन्न योग क्रियाएं
जिले भर में उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले भर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के स्कूल, कॉलेजों व सामाजिक संस्थाओं ने योग क्रियाएं करवाते हुए योग के महत्व को बताया। विद्यार्थियों को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
गांव राजाखेड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें 92 स्कूली बच्चों ने सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अंतर्गत जेबीटी अध्यापक बोधराज, कृष्ण देशवाल, गुलवाल ने बच्चों को ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटि चालन, घुटना चालन, ताड़ासन, वज्रासन, शशकासन, वक्रासन, मकरासन, विलोम ,शीतली, भ्रामरी व ध्यान यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। मुख्यातिथि जिला पार्षद देव मलिक ने कहा कि आज हम सभी योग अभ्यास से बीमारियों की रोकथाम कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते है।
विज्ञापन


दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में अध्यापकों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पानीपत। सेक्टर-13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल विनीता कुमार तोमर सहित अध्यापक-अध्यापिकाओं ने योग किया। विद्यालय में अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में जोगिंद्र और ममता अरोड़ा ने अध्यापक-अध्यापिकाओं को योग करवाया। प्रिंसिपल विनीता कुमार तोमर ने दोनों अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी कॉलेज में तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

पानीपत। एसडी कॉलेज के परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने आधुनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एसडी कॉलेज एनएसएस प्रभारी डॉ. राकेश गर्ग, एनसीसी प्रभारी पवन कुमार ने एएसएस व एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। कृष्ण कुमार व अंजली ने सभी एनसीसी व एनएसएस विद्यार्थियों को अपनी देख-रेख में योग अभ्यास करवाया। इस अवसर पर डॉ. राकेश गर्ग, पवन कुमार, सतीश अरोड़ा, शशि मोहन गुप्ता व दीपक मित्तल मौजूद रहे।

बाल भवन में मनाया योग
पानीपत। हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के कदम केंद्र द्वारा हाली पार्क के बाल भवन परिसर में विश्व योग दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पार्षद दुष्यंत भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। योग गुरु पंकज ठकराल ने उपस्थित लोगों को योग कराया और योग के महत्व को बताया। कार्यक्रम में कदम केंद्रों के 670 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के जिला कार्यक्रम समन्वयक राम किशोर यादव, पार्षद दुष्यंत भट्ट, डॉ. पंकज ठुकराल, ईश्वर अग्रवाल, प्रेम खुराना व प्रदीप मलिक, राजेश दानी, कमल किशोर, संदीप कुमार व महेश कुमार मौजूद रहे।

‘तनाव से मुक्ति के लिए योग सबसे बेहतर इलाज’
इसराना। राजकीय महाविद्यालय इसराना में खंड स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। शिविर में मुख्यातिथि भाजपा इसराना हल्का निगरानी समिति के चेयरमैन धर्मपाल जागलान ने स्कूली व कॉलेज के छात्रों, कॉलेज स्टाफ व क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ योग किया। शिविर का संचालन प्राचार्य डॉ. पीयूष कुमार ने किया। ट्रेनर के तौर पर पतंजलि योग पीठ के जिला योग प्रचारक सतीश योगाचार्य, तहसील प्रभारी सुमन मलिक व सूरजमल ने मौजूद लोगों से योग कराते हुए योग की बारीकियों से अवगत कराया। इस मौके पर आशा पांचाल, सतबीर पांचाल, डॉ. जेपी तोमर, रोहताश गोयल, डॉ. आरपी कौशिक, डॉ. केके शर्मा, आदि मौजूद रहे।

नर्सिंग और फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राओं ने किया योग
पानीपत। जीटी रोड बडौली स्थित प्रेम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नर्सिंग व फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राओं सहित कॉलेज के स्टाफ ने योग किया। योग का अभ्यास जेपी गुलाटी व ममता पतंजलि योग संस्थान पानीपत के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम के बाद कॉलेज में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक जेआर सेठी, निदेशक फाइनेंस आईसी अरोड़ा, डीएस गहलावत, डॉ. विनय जग्गा, डॉ. रविंद्र शर्मा व एनएन पांडो मौजूद रहे।

पीआरपीसी में तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स (पीआरपीसी) के लोगों को योग से निरंतर जोड़ने के लिए सुबह पीआरपीसी टाउनशिप के सामुदायिक केंद्र में पूरे उत्साह के साथ तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रात: साढ़े पांच बजे सामुदायिक केंद्र में टाउनशिप वासी इकट्ठा हुए। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) बीवी राम गोपाल उपस्थित रहे। सुबह एक घंटे तक पतंजलि के तीन योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योग किया गया।

ज्ञान मानसरोवर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा किया गया योगाभ्यास
पानीपत। ज्ञान मानसरोवर में ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। पानीपत सर्कल इंचार्ज राजयोगी बीके सरला बहन ने कहा कि प्राचीनकाल से ही योग हमारी संस्कृति और दिनचर्या का अभिन्न अंग रहा है। मुख्यातिथि संजय भाटिया ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान-योग से आत्मा को सच्ची शांति मिलती है। इस मौके पर बीके बिंदु, बीके कविता बहन, बीके अंजू बहन व बीके शिवानी बहन मौजूद रही।

दस दिवसीय योग का हुआ समापन
पानीपत। विश्व जागृति मिशन मंडल द्वारा सोमनाथ धाम आश्रम निंबरी में 12 से 21 जून तक आयोजित 10 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर प्रात: आठ बजे से सभी साधकों ने निंबरी आश्रम में पहुंचकर आश्रम के आचार्य रतनेश त्रिपाठी के सानिध्य में योग व प्राणायाम कर के स्वास्थ्य लाभ उठाया। कार्यक्रम में आचार्य ने योग व प्राणायाम के लाभ बताए और उनका मानव शरीर व मन से संबंध के बारे में विस्तार से बताया।

जय श्रीराम आश्रम में विश्व योग दिवस मनाया
पानीपत। केंद्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार व श्री रामा रामा कृष्णा चेरिटेबल ट्रस्ट पबघीपत द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जय श्री राम आश्रम में योग सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सेमिनार की अध्यक्षता लोकतंत्र रक्षा मंच के युवा अध्यक्ष बलजिंद्र सिंह ने की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश की सभी सामाजिक संगठन योग के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने का रास्ता दिखा रहे हैं। इस अवसर पर रिंकू वर्मा, मंजू पुरी, ललिता, सीमा शर्मा, सत्यवीर, टिका राम, राकेश वर्मा, कृष्णा व मोनू मौजूद रहे।

बारिश के बावजूद डटे रहे लोग
समालखा। विश्व योग दिवस के अवसर पर शहर में कई जगहों पर लोगों ने योग स्वयं तो योग किया साथ ही दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक किया। नई अनाज मंडी में योग के राजकीय कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम गौरव कुमार, भाजपा जिला महामंत्री देवेंद दत्ता, शहरी अध्यक्ष जगदीश रमन, तहसीलदार मनोज अहलावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सुबह छह बजे से आठ बजे तक चले कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बारिश के बावजूद भी लोग वहां पहुंचे और इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी थी। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, जितेन्द्र त्यागी, योगेश बजाज, राकेश कादियान, ज्योति, रेणू धीमान, कृष्ण छौक्कर आदि मौजूद रहे।

लोगों ने किया योग
पानीपत। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत क्षेत्रीय महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रशिक्षक सागर तागरा व विशाल गोस्वामी ने योग करवाया। इस मौके पर डॉ. लोहित शमेहता द्वारा प्राणायाम करवाया गया। योग दिवस पर संस्थान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति बलवानी ने किया।


80 लोगों को कराया योग
पानीपत। एनएफएल पानीपत इकाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 80 लोगों को योग कराया गया। इकाई प्रमुख एसके जिंदल व उनकी धर्मपत्नी प्रवीण जिंदल द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से इस योगशाला की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री एमएल खन्ना व एसके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed