फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3008 candidates filled the form on the last day of filing nomination

नामांकन भरने के अंतिम दिन 3008 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
3008 candidates filled the form on the last day of filing nomination
पानीपत। छठे पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन जिले से 3008 लोगों ने पर्चा भरा। इससे चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या अब 5241 हो चुकी है। अब वीरवार को इन नामांकनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे तक प्रत्याशियों के पास अपने नामांकन वापस उठाने का समय रहेगा। तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न बांट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पांच दिन तक चली इस नामांकन प्रक्रिया के अतिम दिन जिला परिषद चुनाव के लिए 48 नामांकन आए। इसके बाद इनकी कुल संख्या 135 हो गई है। वहीं, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 278 नामांकन मिलने के बाद कुल प्रत्याशियों की संख्या 564 हो गई है। सरपंच पद के लिए 521 नामांकन भरने के बाद कुल प्रत्याशियों की संख्या 1190 और पंच पद के लिए कुल 2171 नामांकन भरे जाने के बाद इनकी कुल संख्या 3352 हो गई है। इसके बाद जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए 30 अक्तूबर और पंच और सरपंच के लिए दो नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

ये हैं दावेदार:
जिले के 17 वार्डों में जिला परिषद के चुनाव में भाग लेने के लिए कुल 135 प्रत्याशियों से 53 महिलाएं और 82 पुरुष हैं।
जिले के छह ब्लॉक में पंचायत समिति के लिए कुल 564 प्रत्याशियों में से 235 महिलाएं और 329 पुरुष हैं। सरपंच पद की बात करें तो जिले की 178 ग्राम पंचायतों पर चुनाव हो रहा है। इन पर अब तक 1190 प्रत्याशियों में से 585 महिलाएं और 605 पुरुष हैं। वहीं, 3352 पंचों में से 1466 महिलाएं और 1989 पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मुकाबला होगा कड़ा
बापौली ब्लॉक में सरपंच पद के मुकाबले के लिए 20 आवेदन आ चुके हैं। जबकि जालपाड़ और संजौली के लिए दो और तीन नामांकन मिले हैं। दूसरी ओर इसराना की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा नामांकन पाथरी से 15 और परढाना गांव से 14 मिले हैं। जबकि सबसे कम नामांकन चमराड़ा से दो मिले हैं। मतलौडा ब्लॉक की बात करें तो धर्मगढ़ से 20 और मतलौडा से तीन नामांकन आए हैं। समालखा में गांव बिहौली से 12 जबकि बुढ़मपुर से दो नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनके अलावा पानीपत के गांव बराना से 18 और भैंसवाल से दो नामांकन भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed