फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30% students from first to third grade reached

पहली से तीसरी कक्षा के 30 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
30% students from first to third grade reached
पानीपत। तहसील कैंप स्थित राजकीय स्कूल में दुसरी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाती हुई अध्यापिका? - फोटो : Panipat
पानीपत। कोरोना की दूसरी लहर का प्रभावित कम होने के बाद अब पहली से तीसरी कक्षाओं के बच्चों के लिए भी स्कूल खोल दिए गए हैं। राजकीय एवं निजी प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं सोमवार से शुरू कर दी गईं। पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 142 दिन के बाद स्कूल खुले हैं। सोमवार को पहले दिन करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े सरकारी स्कूल में पहली से तीसरी तक कुल 270 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 70 विद्यार्थी ही स्कूल आए। जहां पहले दिन जिले में सभी प्राथमिक स्कूल खुले रहे वहीं ज्यादातर निजी स्कूल बंद रहे। महामारी के भय से निजी स्कूल अभी प्राथमिक कक्षाएं शुरू करने से परहेज कर रहे हैं। सिर्फ कुछ ही निजी स्कूल खुले। उम्मीद है कि मंगलवार को निजी स्कूलों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि यह भी स्पष्ट निर्देश हैं कि बच्चों को स्कूल में आने के लिए किसी प्रकार से बाध्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

तापमान मापने और अनुमति पत्र के बाद स्कूल में मिला प्रवेश
स्कूलों में सुबह से ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। स्कूल में बच्चों को अनुमति पत्र साथ लेकर आना भी जरूरी था। इसके बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया गया। स्कूल में अभिभावकों से अध्यापकों ने सहमति पत्र लिया। किसी बच्चे के पास अनुमति पत्र नहीं होने पर स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटेशन वाइस लगाई जाएंगी कक्षाएं
रोटेशन वाइस बच्चों के लिए कक्षाएं लगाई जाएंगी। पहले दिन 30 प्रतिशत विद्यार्थियों के पहुंचने के बाद कई सरकारी स्कूलों में नियम बनाया गया है कि एक दिन में केवल आधे बच्चों को ही स्कूल में पढ़ाया जाएगा, बाकी को ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। इससे एक हफ्ते में एक विद्यार्थी केवल तीन दिन ही स्कूल जाएगा।

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को रोटेशन वाइस बुलाया जा रहा है ताकि सभी कक्षाओं में सामाजिक दूरी के साथ बैठाया जा सकें। अनुमति पत्र के साथ आने वाले विद्यार्थियों को ही स्कूल में पढ़ाया गया। मास्क लगा कर ही बच्चों को प्रवेश दिया गया है।
- अनिता देवी,जूनियन विंग इंचार्ज, मॉडल संस्कृति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed