{"_id":"6ae88da95c35876dbc0e0e45","slug":"30-percent-of-paddy-harvesting-completed-in-israna-and-matlauda-blocks-agriculture-department-placing-special-emphasis-on-both-blocks-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167019-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इसराना व मतलौडा ब्लाकों में 30 प्रतिशत धान कटाई, कृषि विभाग का दोनों ब्लाकों पर विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इसराना व मतलौडा ब्लाकों में 30 प्रतिशत धान कटाई, कृषि विभाग का दोनों ब्लाकों पर विशेष जोर
विज्ञापन
-दोनों ब्लाकों में गांव स्तरीय टीमों के कर्मचारियों को दिवाली पर भी नहीं मिलेगी छुट्टी
-फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर खेतों की करनी होगी निगरानी
-विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुहाड ने इसराना कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। जिले में इस बार 1.85 लाख एकड में धान की रोपाई की गई थी। जिले मे धान कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन जिला के पांच ब्लाकों में पानीपत, समालखा व बापौली में तो ज्यादा धान की कटाई हो चुकी है, पर मतलौडा व इसराना ब्लाकों में अभी तक करीब 30 फीसदी ही कटाई हुई है। कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जिला में गांव स्तर पर 246 टीमों का गठन किया गया है। यहीं टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को पराली नहीं जलाने और खेतों में ही पराली का प्रबंधन करने को जागरूक कर रही है। धान कटाई का कार्य इसराना व मतलौडा ब्लाक में अभी भी करीब 70 प्रतिशत बकाया रहने पर कृषि विभाग का फोकस अभी इन दोनों ही ब्लाॅक पर है, ताकि कोई भी किसान पराली न जलाए।
कृषि विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुहाड ने सोमवार को इसराना मंडी स्थित इसराना खंड कृषि कार्यालय में कृषि अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और ग्राम स्तरीय टीमों को निरंतर खेतों में जाकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए गए। एसडीओ कुहाड़ ने बताया कि ग्राम स्तरीय टीमों में कार्यरत कर्मचारियों की दिवाली पर छुट्टी नहीं होगी और सभी टीमों को खेतों में जाकर निगरानी रखनी होगी।
एसडीओ ने बताया कि किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनेगी तो उनको पीएम किसान सम्मान निधि की राशि आगे से नहीं मिलेगी। उन्होंने गांव स्तरीय टीमों को फार्मर आईडी के लिए भी किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड कृषि अधिकारी शमशेर मलिक, एडीओ डॉ अक्षय कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक ओमपाल मलिक, संदीप नैन व अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
20