फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 grams of gold and 20 thousand rupees stolen from trader's house

ट्रेडर के घर से 30 ग्राम सोना व 20 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
30 grams of gold and 20 thousand rupees stolen from trader's house
पानीपत। कयस्तान मोहल्ले में चोरों ने एक ट्रेडर के घर से सोने की गिन्नी, एक डली और 20 हजार नकदी चोरी कर ली। वारदात के वक्त ट्रेडर का परिवार नीचे सो रहा था। पहली मंजिल पर बने कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। मंगलवार सुबह परिवार के लोगों को वारदात के बारे में पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कयस्तान मोहल्ला निवासी संजय अग्रवाल पुत्र शाम सुंदर ने बताया कि वह पेशे से ट्रेडर है। परिवार समेत अक्सर नीचे ही सोता है। पहली मंजिल पर बने कमरे का वह रात में ताला लगा देते हैं। ऊपर कमरे में अलमारी रखी है, जिसमें सामान होता है। मंगलवार सुबह वो ऊपर बने कमरे से कपड़े लेने गया तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारी का सामान फर्श पर बिखरा था। जांच करने पर अलमारी से सोने की एक गिन्नी और एक डली व 20 हजार रुपये चोरी मिले। चोरी सोने की कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed