इसराना। संत कृपाल रूहानी मिशन आश्रम मांडी गांव में रविवार को संत कृपाल महाराज का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल से पहुंची टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में 27 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में डॉ. रजत गुप्ता की देखरेख में नर्सिंग अधिकारी सीमा, पंकज, काउंसलर राकेश, सोमबीर व सुरेंद्र ने रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। मिशन प्रबंधन से प्रधान रामकुमार घणघस ने रिबन काट कर शिविर का शुभारंभ किया, साथ ही आश्रम में आयोजित सत्संग में राजेंद्र ने संत कृपाल महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सचिव राजेश कुमार, प्रवीण घनघस, हरपाल सिंह, राजेंद्र व विजय पाल मौजूद रहे।