फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   26 lakhs cheated in the name of sending sisters to America

Panipat News: बहनों को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 26 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
26 lakhs cheated in the name of sending sisters to America
पानीपत। कवी गांव निवासी दो बहनों को अमेरिका भेजने के नाम पर अमृतसर के एक इंस्टीटयूट ने 26 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इंस्टीटयूट ने सिर्फ एक बहन को अमेरिका भेजा। उसकी वहां फीस भी नहीं भरी। दूसरी बहन को अमेरिका नहीं भेजा। उनके पिता ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में इंस्टीट्यूट पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कवी गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी दो बेटियां प्रियंका व तन्नू हैं। वह दोनों बेटियों को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजना चाहता था। उसने इसके लिए अमृतसर के एक इंस्टीट्यूट में संपर्क किया। इन्होंने उसे बताया कि वह दोनों लड़कियों को 26 लाख रुपये में अमेरिका भेज देंगे। इसमें लड़कियों के पहले दो समेस्टर की फीस भी होगी। उसने असंध रोड स्थित कृष्णा धर्मकांटे पर इंस्टीट्यूट के सदस्य को 19 लाख रुपये नकद व सात लाख रुपये इनके खाते में फोन पे किए। इन्होंने तन्नू को अमेरिका भेज दिया लेकिन उसकी फीस नहीं भरी। इन्होंने प्रियंका को अमेरिका नहीं भेजा। अब इंस्टीटयूट की ओर से न तो प्रियंका को अमेरिका भेजा जा रहा और न ही उसके पैसे वापस दे रहे हैं। इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed