फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   250 patients returned from the Civil Hospital without medicines.

Panipat News: नागरिक अस्पताल से बिना दवा लाैटे 250 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
250 patients returned from the Civil Hospital without medicines.
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के पूरा समय ओपीडी में न बैठने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में दोपहर बाद एक बजे ही कमरा नंबर 3, 12, 13 और 15 के चिकित्सक का पंजीकरण बंद कर दिया। अस्पताल से करीब 250 मरीजों को बिना दवा लौटना पड़ा। इससे मरीजों ने रोष प्रकट किया।जिला नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे ही मरीजों ने आना शुरू कर दिया। अस्पताल में सुबह नौ बजे ही पंजीकरण शुरू कर दिया। खिड़कियों पर लंबी लाइन लग गई। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोगों को पंजीकरण के बाद चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइन लग गई। दोपहर एक बजे ही चार चिकित्सकों का पंजीकरण बंद कर दिया गया। मरीजों को खिड़की से वापस आना पड़ा। जावा कॉलोनी के कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके पैर में सूजन है। वे सुबह आठ बजे अस्पताल में आ गए थे। उनको तीन नंबर की पर्ची बनाकर दी। उनकी बजाय 11 साल के बच्चे के नाम का पंजीकरण करा दिया। चिकित्सक ने इस पंजीकरण पर जांच करने से इन्कार कर दिया। उनको बिना दवा लौटना पड़ा। बापौली के विजय ने बताया कि अस्पताल में सुबह ही आ गए थे। उनको पूरा दिन लाइन में लगने के बाद भी इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed