फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   25 teams of 10 sub-divisions caught 110 theft of 316 kW in 16 hours, fined 57.40 lakh

बिजली चोरों के खिलाफ निगम की दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
25 teams of 10 sub-divisions caught 110 theft of 316 kW in 16 hours, fined 57.40 lakh
बिजली चोरी के खिलाफ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। बिजली निगम की तीनों डिविजन की 25 टीमों ने सुबह 4 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक 110 बिजली चोरी के केस पकड़े हैं। मौके पर 316 किलोवाट का लोड चलता मिला। इन पर 57.40 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें 363 घेरलू, 195 कमर्शियल, 5 इंडस्ट्रियल समेत कुल 566 कनेक्शन चेक किए गए हैं। इनमें से 88 घरों में, 18 कमर्शियल साइट पर और 3 इंडस्ट्रीज में बिजली चोरी पकड़ी गई है। कुल 110 बिजली चोरी के केस बनाए गए हैं। जबकि शुक्रवार को इसी निगम टीम ने 208 बिजली चोरी पकड़ी थी।
विज्ञापन

शनिवार को पकड़े गए घरेलू कनेक्शनों पर 201 किलोवाट, कमर्शियल पर 70 किलोवाट और इंडस्ट्रीज पर करीब 30 किलोवाट का लोड चोरी से चलता पकड़ा गया है। जिसकी एवज में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 25.74 लाख रुपये, कमर्शियल उपभोक्ताओं पर 19 लाख रुपये और इंडस्ट्रीज पर 11.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दूसरे दिन बिजली चोरी के सबसे ज्यादा 50 केस समालखा डिविजन में मिले हैं। इसके बाद सिटी डिविजन में 34 और सब अर्बन डिविजन में 26 बिजली चोरी पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम ने शनिवार को फिर से बिजली चोरी के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया। तीनों डिविजन के अंतर्गत सभी 10 सब डिविजन में बिजली चोरी के केस पकड़े जाते रहे। सुबह 4 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक अभियान जारी रहा। इसमें कुल 110 बिजली चोरी के केस मिले। इन पर 316 केवी का लोड मिला। जिस पर इन पर 57.44 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएस नारा, एसई, बिजली निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed