फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2.34 lakhs were spent from the joint account of mother and son

Panipat News: मां-बेटे के संयुक्त खाते से उड़ाए 2.34 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
2.34 lakhs were spent from the joint account of mother and son
पानीपत। साइबर ठगों ने मां-बेटे के संयुक्त बैंक खाते से करीब 2.34 लाख रुपये निकाल लिए। जिसका उनके पास न तो बैंक की ओर से कोई मैसेज आया और न ही किसी ने उनको फोन कर उनसे ओटीपी मांगा। मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी बिमला ने थाना साइबर क्राइम पुलिस बताया कि उसके और उसके बेटे यश का संजय चौक कैनरा बैंक में एक संयुक्त खाता है। किसी शातिर ठग ने 29 अप्रैल को उनके बैंक खाते से छह बार में करीब 2.34 लाख रुपये निकाल लिए। उनके पास इस संबंध में न तो कोई मैसेज आया और न ही किसी ने उनके पास फोन किया। पैसों की जरूरत पड़ने पर बैंक गए तो उन्हें बैंक खाते से पैसे निकाल निकालने का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दी। साइबर क्राइम पुलिस शाखा ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed