फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   23 challaned for drunk driving, 9 vehicles seized

Panipat News: शराब पीकर वाहन चलाने पर 23 के चालान, नौ वाहन जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
23 challaned for drunk driving, 9 vehicles seized
पानीपत। पुलिस ने बुधवार देर शाम को शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें 23 वाहन चालकों के चालान किए। वहीं ज्यादा नशे में होने के कारण नौ वाहनों को जब्त कर लिया। बुधवार को शहर में पुलिस ने अभियान चलाया। जगह-जगह पर नाकाबंदी कर 450 वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इनमें नशे का सेवन करके वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान अत्याधिक शराब पीकर वाहन चला रहे नौ वाहन चालकों के वाहन जब्त कर लिए गए। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed