फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   22.10 lakh cheated on the pretext of trading, case registered

Panipat News: ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगे 22.10 लाख, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
22.10 lakh cheated on the pretext of trading, case registered
पानीपत। मुंबई की एक फर्जी कंपनी ने सेबी का फर्जी सर्टिफिकेट दिखा एक युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर उससे 22.10 लाख रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम को दी शिकायत में फ्रेंडस काॅलोनी निवासी चंदन कुमार विज ने बताया कि केकेआरसीए कंपनी, उसके संचालक समेत कंपनी के सदस्यों ने धोखाधड़ी कर उसे ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करने के लिए उकसाया और उसके साथ 22.10 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

चंदन कुमार विज ने बताया कि उसको इंस्टाग्राम द्वारा इस कंपनी और उसके संचालकों ने लुभावने सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया और एक आवेदन पत्र भरने के माध्यम से सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इस सर्टिफिकेट में उपरोक्त दोषीगण ने सेबी का नाम भी दर्शाया हुआ था। उसे पूरा विश्वास दिलाया कि उनकी कंपनी सेबी से पंजीकृत है। जिसमें किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने का कोई चांस नहीं है। इसके बाद सबसे पहले 30 जनवरी 2024 को बहकावे में आकर उसके बैंक खाते में 20 हजार रुपये की नकद बैंक खाते में, 80 हजार अलग कंपनी के खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद 15 फरवरी 2024 को उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में एक लाख रुपये की राशि अलग बैंक में ट्रांसफर कराई। इसके बाद दस लाख, 12.10 लाख अलग खाते में मंगवाए। इसके बाद भी अन्य कई ट्रांजक्शन की गई। उसने अपनी एप के माध्यम से दो बार रकम भी निकाली जो उसके खाते में आ गई। इसके बाद 3.60 लाख रुपये फिर निकालने चाहे जो नहीं निकले। कारण पूछा तो आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने चार मार्च को 1930 नंबर पर फोन से शिकायत की। इसके बाद कंपनी के मुंबई में पंजीकृत कार्यालय में फोन किया तो उसको पता चला कि उपरोक्त नाम का कोई कार्यरत नहीं है। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर उससे 22.10 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed