फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   22 day ultimatum to solve the problem

Panipat News: ड्रेन के किनारे टूटी ग्रिल से हादसों का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
22 day ultimatum to solve the problem
पानीपत। ड्रेन नंबर एक पर लगाई गई लोहे की ग्रिल कई जगहों से टूट गई है। यह ग्रिल चोरी भी हो रही है। अब आए दिन यहां हादसे होने का भय बना रहता है। कई बार मोटरसाइकिल सवार ड्रेन में गिर चुके हैं।
विज्ञापन

यह समस्या जीटी रोड से बबैल नाका तक बनी हुई है। 10-15 स्थानों से ग्रिल उखाड़ दी गई है। कॉलोनी के लोग कई बार शिकायतें कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

ड्रेन के निर्माण के समय ड्रेन में पॉलिथीन गिरने से रोकने और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रेन किनारे ग्रिल लगाई गई थी। घरों के टैंक साफ करने वाली कुछ निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने डीजल खपत बचाने के लिए सुनसान इलाकों में ड्रेन के किनारे लगी ग्रिल ही हटा दी। वहां ट्रैक्टर खड़े करके गंदे पानी से भरा टैंक खाली करने लगे। विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। काबुली बाग मस्जिद के पीछे ड्रेन के गंदे पानी के ऊपर अक्सर कचरे और पॉलिथीन की परत बन जाती है। जिस पर अक्सर कूड़ा बीनने वाले बच्चे घूमते हुए नजर आते हैं। कुछ बच्चे ड्रेन के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए ऐसा करते हैं। कई जगह ग्रिल उखड़ी होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों के ड्रेन में गिरने का खतरा रहता है। बबैल रोड निवासी राकेश, सुमेश, अफजल, रहीम,जितेंद्र, प्रमोद, वीरभान, मोहित व सचिन ने बताया कि नाले की सफाई करने के दौरान जाल को उतारा जाता है, जिसके बाद कबाड़ी या नशाखोर उन्हें चुराकर ले जाते हैं। दुकानदार वीरभान ने बताया कि इस नाले से सटे रोड से रोजाना दिन-रात हजारों लोग गुजरते हैं। सफाई के दौरान भी नाले से गंदगी निकालकर सड़क किनारे रख दिया जाता है जिससे परेशानी होती है। देवी मंदिर में रोजाना हजारों और नवरात्र के समय लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। ऐसे में नाले से जुड़े हादसे होने का अधिक डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ समय से देवी मंदिर की मैनेजमेंट द्वारा ही सड़क की ओर लाइट का प्रबंध किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन को जानकारी दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनके घराें में उनके बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं गंदगी के कारण अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही इस समस्या को दूर करने की गुहार लगाई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर जल्द ही कोई अहम कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed