{"_id":"5adcd8ad4f1c1b61098b5e09","slug":"21524422829-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर के नहर में डूबने के बाद पुलिस ने पानी कम नहीं कराया तो परिजनों ने 4 घंटे तक लगाए रखा जाम, परिजनों ने नहर में कूदने की दी धम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर के नहर में डूबने के बाद पुलिस ने पानी कम नहीं कराया तो परिजनों ने 4 घंटे तक लगाए रखा जाम, परिजनों ने नहर में कूदने की दी धम
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जाटल रोड के पास दिल्ली पैरलल नहर में लापता हुए आईटीआई गोहाना के टीचर 27 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र सतेंद्र शर्मा निवासी आरकेपुरम का रविवार को भी सुराग नहीं लगा। संजय, शनिवार की शाम को हवन की राख को नहर के पानी में प्रवाहित करने के लिए गया था। राख को नहर में प्रवाहित करने के दौरान संजय का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर कर लापता हो गया। संजय को तैरना नहीं आता। वहीं संजय का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने अपने रिश्तेदारों व आरकेपुरम निवासियों के साथ रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे पानीपत रिफाइनरी बाईपास रोड पर देशवाल चौक के सामने यातायात जाम कर दिया। जाम लगते ही पानीपत रिफाइनरी बाईपास रोड पर दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। जाटल रोड से गांव जाटल के बीच आवागमन करने वाला यातायात भी ठप हो गया। जबकि रोहतक हाईवे से वाया रिफाइनरी बाईपास रोड होते हुए जींद स्टेट हाईवे पर आवागमन करने वाला यातायात भी ठप हो गया।
जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची और उन्हें रिफाइनरी बाईपास रोड से हटाने का प्रयास किया। लेकिन आंदोलनकारियों ने सड़क से हटने से इंकार कर दिया और संजय की तलाश की मांग की। हालात बेकाबू न हो इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल को जाम स्थल पर भेजा गया। जबकि रोहतक हाईवे से जींद स्टेट हाईवे और पानीपत रिफाइनरी की ओर आवागमन करने वाले यातायात को रोहतक बाईपास से एलिवेटेड हाईवे पर व पानीपत सिटी से डायवर्ट किया गया। डीएसपी हेड क्वार्टर जगदीप दूहन जाम स्थल पर पहुंचे और टीचर के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया। परिजन जल्द नहर का पानी कम कराने की मांग पर अड़े रहे।
पुलिस के आग्रह पर नायब तहसीलदार सुमनलता, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी भी जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी कि गोताखोर, मोटर बोट की मदद से तलाश कर रहे हैं। संजय की पानी में तलाश के लिए रोहतक व सोनीपत पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। जबकि सिंचाई विभाग के गैंगमैनों को नहर में गहनता से गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। नहर में कई जगह जाल लगवाए गए हैं। सोनीपत जिला में खुबडू गांव की झाल पर तैनात सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी संजय के नहर के पानी में लापता होने की जानकारी देकर सचेत किया गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश ने आंदोलनकारियों को बताया कि सिंचाई विभाग के प्रदेश मुख्यालय से अनुमति लेकर नहर में पानी का बहाव भी कम करवाया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी जगदीप दूहन ने बताया कि नहर के पानी में गोताखोरों की मदद से संजय की तलाश करवाई जा रही है। वहीं प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभावित मदद कर रहा है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की खुशामद के बाद आंदोलनकारियों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम खोला। इसके बाद ही रोहतक-जींद हाईवे व पानीपत रिफाइनरी के बीच और जाटल रोड व गांव जाटल के बीच वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
थाना मॉडल टाउन के कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दिल्ली पैरलल नहर के पानी में लापता हुए टीचर संजय की तलाश तेज करवा दी गई है। वहीं पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला कि संजय, आईटीआई गोहाना में टीचर है और 16 मई को संजय का विवाह होना था। संजय शनिवार की शाम को हवन की राख को नहर के पानी में प्रवाहित करने के लिए जाटल रोड पर नहर के पुल पर पहुंचा था। इस दौरान संजय संदिग्ध हालात में नहर के पानी में लापता हो गया। पुलिस टीचर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी निकलवाएगी।
विधायक ढांडा ने मदद करने से इंकार किया तब लगाया जाम : जितेंद्र
टीचर संजय के भाई जितेंद्र शर्मा ने कहा कि लगातार वह नहर में अपने भाई की तलाश कर रहे हैं। मगर प्रशासन ने नहर का पानी कम नहीं कराया। उन्होंने विधायक महिपाल ढांडा से पानी कम कराने में मदद मांगी तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसी से नाराज होकर उनको जाम लगाना पड़ा।
परिजन देते रहे नहर में कूदने की धमकी, पुलिस को आया पसीना:
संजय के परिजनों ने रिफाइनरी बाईपास पर जाम लगा दिया। परिजनों ने मॉडल टाउन थाने के अतिरिक्त प्रभारी संदीप कुमार को पानी कम कराने के लिए आधे घंटे का समय दिया और पानी कम न होने पर स्वयं भी नहर में कूदने की धमकी दी। इसके बाद मौके पर डीएसपी जगदीप दूहन पहुंचे। परिजनों ने उनको भी आधे घंटे बाद नहर में कूदने की धमकी दी। इस दौरान परिजनों की धमकी सुनकर पुलिस को पसीना आ गया। पुलिस ने नहर के किनारे अपनी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी और परिजनों को समझाया।
पुलिस ने पानी कम नहीं कराया तो परिजनों ने चार घंटे तक लगाए रखा जाम, नहर में कूदने की दी धमकी
- दिल्ली पैरलल नहर में हवन की राख डालते समय संतुलन बिगड़ने से डूबे युवक का मामला, डीएसपी ने पानी कम करने की कसम खाकर खुलवाया जाम
-नहर में लापता हुए टीचर के परिजनों ने रिफाइनरी बाइपास से जाम लगाया
-प्रशासन ने नहर में पानी का बहाव कम करवाया, टीचर की तलाश तेज करवाई
-पानीपत पुलिस ने टीचर की तलाश को सोनीपत व रोहतक पुलिस से सहयोग मांगा
-हवन की राख नहर में डालते समय पैर फिसलने से पानी में गिर गया था टीचर
फोटो 2 से 10