फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ट्रैफिक थाना प्रभारी ने सभी ऑटो यूनियन प्रधानों के साथ की बैठक

ट्रैफिक थाना प्रभारी ने सभी ऑटो यूनियन प्रधानों के साथ की बैठक

Mon, 21 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक थाना प्रभारी ने सभी ऑटो यूनियन प्रधानों के साथ की बैठक
सभी ऑटो को सर्विस लेन पर चलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक थाना बाबरपुर प्रभारी ने रविवार को थाना में शहर के सभी ऑटो यूनियनों के प्रधानों के साथ मीटिंग की। इस दौरान ऑटो यूनियन प्रधानों से शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने में सहयोग करने की बात कही। ऑटो यूनियन प्रधानों ने बुधवार तक का समय मांगा है। बुधवार के बाद दोबारा समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी।

बाबरपुर टै्रफिक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने शहर के सभी ऑटो यूनियन प्रधानों के साथ बैठक कर कहा कि सभी ऑटो चालक अपने ही रूट पर नंबर के हिसाब से ऑटो चलाएं। सर्विस लेन से बाहर व नशे की हालत में ऑटो चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डाहर रोड ऑटो यूनियन प्रधान नरेश कुमार, सनौली रोड ऑटो यूनियन प्रधान नफीस खान, बाबरपुर रोड ऑटो यूनियन प्रधान रणजीत व उपप्रधान रोशन लाल, असंध रोड ऑटो यूनियन प्रधान परमजीत उपप्रधान कमल शर्मा, नुरवाला रोड ऑटो यूनियन प्रधान अशोक, बबैल रोड ऑटो यूनियन प्रधान मिथलेश, सिवाह रोड ऑटो यूनियन प्रधान सुरेन्द्र कादयान, देवी नगर रोड ऑटो यूनियन प्रधान राजबीर, जाटल रोड ऑटो यूनियन प्रधान गुलाब व रेलवे रोड ऑटो यूनियन प्रधान विनोद आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद यूनियन द्वारा बुधवार तक के समय की मांग की गई है। ट्रैफिक थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि बुधवार के बाद दोबारा समीक्षा बैठक की जाएगी। जिसमें सामने आने वाली कमियों को रखा जाएगा और उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई ऑटो चालक नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed