फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर में 76 लोगों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर में 76 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 14 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर में 76 लोगों ने किया रक्तदान
-अमर उजाला रक्तदान शिविर में रहा मीडिया पार्टनर
विज्ञापन

फोटो-24 से 29
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जन सेवा दल ने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 76 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसको लेकर सुबह से दोपहर बाद तक रक्तदान करने वालों की लाइन लगी रही। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।

जन सेवा दल ने बुधवार को सिविल अस्पताल स्थित कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज और विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही रक्तदाताओं को बैज लगाया। शिविर स्वामी प्रीतम मुनि और भगत हेमराज ने आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सच्चे दान का गुणगान नहीं किया जाता। व्यक्ति का एक हाथ दान करें तो दूसरे हाथ को उसका पता नहीं लगना चाहिए। इसी नीयत से किया गया दान ही सही दान कहा जा सकता है। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि रक्तदाताओं के बेहतर प्रयास से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। आज देश में रक्तदाताओं की जरूरत है। युवा वर्ग इसका सबसेे अच्छा विकल्प है। रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती। रक्तदान करने से वह खुद को स्वस्थ महसूस करता है। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि कई बार मौसमी बीमारी आने पर रक्त और प्लेटलेट्स की जरूरत होती है। इनकी कमी में व्यक्ति की जान भी जा सकती है। लोगों को रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। जन सेवा दल के प्रधान कैलाश ग्रोवर ने मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग देने अमर उजाला और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र लोगों तक घटनाओं और जानकारियों को पहुंचाता है। ऐसे में सामाजिक कार्यों में अखबार का साथ आना सराहनीय कदम है। समाज के दूसरे घटकों को भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला ने जारी शुभकामना सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया। इससे पहले मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के पहुंचने पर जन सेवा दल और अमर उजाला ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रमोद विज ने अमर उजाला समाचार पत्र के सामाजिक कार्यों में सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किशन मनचंदा, चमन गुलाटी, राजू मनोचा, कमल ग्रोवर, अशोक मिगलानी, कपिल मल्होत्रा, यश, अशोक कपूर, शाम लाल, राकेश गांधी, जगन्नाथ नागपाल, रमेश मल्होत्रा, भोपाल सिंह, गुलशन अरोड़ा, बलदेव राज और इकबाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed