{"_id":"66889abcb04ddc2ec30c717a","slug":"204-admissions-done-on-the-basis-of-first-merit-list-in-government-iti-panipat-news-c-244-1-sknl1016-120677-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजकीय आईटीआई में पहली मेरिट सूची के आधार पर हुए 204 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजकीय आईटीआई में पहली मेरिट सूची के आधार पर हुए 204 दाखिले
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहली काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 15079 आवेदकों ने दाखिला लिया है। इनमें राजकीय आईटीआई में 13331 तथा निजी आईटीआई में 1748 आवेदकों ने दाखिला लिया है। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में कुुल 952 सीटों में से 204 सीटों पर दाखिला हो चुका है।
पहले चरण की काउंसलिंग के बाद अब रिक्त सीटों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं, दूसरी काउंसलिंग की तैयारी की जा रही है। दूसरी काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची नौ जुलाई को जारी होगी। दूसरे चरण में अभ्यर्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। 10वीं कक्षा के बाद रोजगार परक कोर्स में दाखिला लेने वालों में आईटीआई का बड़ा क्रेज है। यही वजह है कि इस साल विभिन्न ट्रेड में दाखिला के लिए प्रदेश में 84768 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें से 5807 आवेदक अकेले पानीपत की जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई के लिए किए गए। बीते सप्ताह दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन पहली लिस्ट के सापेक्ष करीब 22 प्रतिशत सीटें ही भर पाई। काउंसिलिंग नहीं कराने वालों में बड़ी संख्या ऐसे आवेदकों की है, जिन्होंने मन माफिक ट्रेड नहीं मिलने के चलते किनारा कर लिया।
बॉक्स
पानीपत की राजकीय आईटीआई में हुए दाखिले
ट्रेड का नाम सीट दाखिले
कारपेंटर ड्यूल 48--
कंप्यूटर ऑपरेटर एनसीवीटी 48 15
कंप्यूटर ऑपरेटर एससीवीटी 24 05
कोेस्मैटोलॉजी 24 08
ड्राफ्टमैन सिविल 20 06
इलेक्टि्रशियन 40 20
फायर टेक्नोलॉजी 24 04
फिटर 40 13
फाउंड्रीमैन 48 02
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 08
लेबोरेट्री असिस्टेंट 20 04
मशीनिस्ट 60 05
मशीनिस्ट मोटर व्हीकल 24 04
मशीनिस्ट ट्रेक्टर 40 09
मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स 24 06
प्लंबर 48 02
रेफ्रिजरेटर एंड एसी टैक्रीशियन 24 07
शीट मेटल वर्कर ड्यूल 40 02
सॉयल टेस्टिंग एंड क्रॉप टेक्नीशियन 24--
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 48 26
स्टेनोग्राफर हिंदी 48 17
टेक्रीकल पॉवर इले. सिस्टम 24 07
टेक्सटाइल वेट प्रोसेसिंग टेक्नीशियन ड्यूल 20 03
टूल एंड डाई मेकर 24 02
टर्नर 40 04
वीविंग टेक्नीशियन 24--
वेल्डर ड्यूल 40 09
वायरमेन ड्यूल 20 08
वूड वर्क टेक्निशियन ड्यूल 20 08
सीट आबंटन के बाद जमा करानी होगी फीस
शेड्यूल के अनुसा आईटीआई में दूसरे चरण में नौ जुुलाई को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट होने के बाद विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैंं। निर्धारित अवधि में फीस जमा करवाने उपरांत ही सीट कंफर्म होगी। सीट आबंटित होने के बाद यदि विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन-
आइटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में अलॉट सीटों में से 204 पर दाखिले हो चुके हैं। खाली सीटों की जानकारी चस्पा दी गई है। इसके बाद आठ जुलाई तक दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद नौ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट होगी। कुल चार मेरिट लिस्ट जारी होंगी, जिसमें अलग-अलग निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच व फीस भरने का समय रहेगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।

कारपेंटर ड्यूल 48
कंप्यूटर ऑपरेटर एनसीवीटी 48 15
कंप्यूटर ऑपरेटर एससीवीटी 24 05
कोेस्मैटोलॉजी 24 08
ड्राफ्टमैन सिविल 20 06
इलेक्टि्रशियन 40 20
फायर टेक्नोलॉजी 24 04
फिटर 40 13
फाउंड्रीमैन 48 02
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 08
लेबोरेट्री असिस्टेंट 20 04
मशीनिस्ट 60 05
मशीनिस्ट मोटर व्हीकल 24 04
मशीनिस्ट ट्रेक्टर 40 09
मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स 24 06
प्लंबर 48 02
रेफ्रिजरेटर एंड एसी टैक्रीशियन 24 07
शीट मेटल वर्कर ड्यूल 40 02
सॉयल टेस्टिंग एंड क्रॉप टेक्नीशियन 24
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 48 26
स्टेनोग्राफर हिंदी 48 17
टेक्रीकल पॉवर इले. सिस्टम 24 07
टेक्सटाइल वेट प्रोसेसिंग टेक्नीशियन ड्यूल 20 03
टूल एंड डाई मेकर 24 02
टर्नर 40 04
वीविंग टेक्नीशियन 24