फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बस ने कार को टक्कर मारी एक की मौत,बस चालक मतलौडा में गिरफ्तार

बस ने कार को टक्कर मारी एक की मौत,बस चालक मतलौडा में गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बस ने कार को टक्कर मारी एक की मौत,बस चालक मतलौडा में गिरफ्तार
बस ने बाइक को टक्कर मारी एक की मौत, बस चालक मतलौडा में गिरफ्तार
विज्ञापन

थर्मल। दत्ता कॉलोनी के पास रात9 बजे के करीब एक निजी परिवहन की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार सिमरजीत सिंह निवासी सिन्नोली जींद की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। असंध नहर नाका पुलिस ने वीटी करादी और बस व चालक को मतलौडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार सिमर जीत सिंह अपनी बाइक पर अपने गांव जा रहा था। असंध रोड पर दत्ता कॉलोनी के पास सड़क में गहरा गड्ढा होने के कारण सिमर जीत सिंह ने बाइक की स्पीड कम कर दी। पीछे से आ रही पानीपत जींद चलने वाली निजी परिवहन की बसने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक चालक सिमर जीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। असंध नहर नाका के जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
थाना मतलौडा इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि घटना के बस चालक बीर सिंह पुत्र लहणा सिंह निवासी मुआना हिरासत में ले लिया व बस भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed