फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बेसबॉल जोनल प्रतियोगिता में एस.डी. पी.जी. कॉलेज पानीपत बना चैंपियन, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चार खिलाड़ियों का हुआ चयन

बेसबॉल जोनल प्रतियोगिता में एस.डी. पी.जी. कॉलेज पानीपत बना चैंपियन, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चार खिलाड़ियों का हुआ चयन

Sun, 17 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बेसबॉल जोनल प्रतियोगिता में एस.डी. पी.जी. कॉलेज पानीपत बना चैंपियन, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चार खिलाड़ियों का हुआ चयन
बेसबॉल जोनल प्रतियोगिता में एसडीपीजी कॉलेज बना चैंपियन
विज्ञापन

पानीपत। एसडीपीजी कॉलेज की बेसबॉल पुरुष टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की जोनल प्रतियोगिता पर कब्जा किया और जीत का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज ने जीएमएन खालसा कॉलेज को 7-0 से हराया। साथ ही कॉलेज टीम ने इंटर जोनल प्रतियोगिता में एसए जैन अंबाला को 7-0 और जीएमएन अंबाला को 5-4 से पछाड़ते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता व कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने खिलाड़ियों की सराहना की। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। प्रो. गीता मलिक ने इसका श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग व खिलाड़ियों की मेहनत, परिश्रम व उनकी लगन को दिया। इस अवसर पर ग्राउंड मैन प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

चार खिलाड़ियों का हुआ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में चयन :
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे चार खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए हुआ है। टीम के खिलाड़ी शरीफ, सुमित, सूरज व विशाल की खेल प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन नैशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed