फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रक्तदान के साथ लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ.

रक्तदान के साथ लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ.

Mon, 31 Dec 2018 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान के साथ लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ.
रक्तदान के साथ लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ
विज्ञापन

पानीपत। अमर उजाला द्वारा रविवार को वक्त दे रक्त दे रक्तदान सोसायटी द्वारा लगाए गए शिविर में लोगों ने रक्तदान के साथ-साथ स्वच्छता की शपथ ली। जिसका उद्देश्य खुद गंदगी ना फैलाना व दूसरों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। सोसायटी के अधिकारी संजीव शास्त्री ने लोगों को गंदगी ना फैलाने के बारे में संदेश दिया। घर के आस-पास गंदगी को जमा नहीं होने देना चाहिए, इससे डेंगू, मलेरिया, टायफायड आदि बीमारियां पैदा होती है। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए, जिससे गंदगी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ- साथ उन्होंने बताया कि लोगों ने शिविर में 123 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है।
सफाई कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर लोगो को स्वच्छता के बारे में बताना चाहिए, जिससे लोग जागरूक हो सके। शहर में डस्टबीन की संख्या को बढ़ाया जाए, जिससे लोग कूूड़े को कूूड़ेदान में डाल सके।
विज्ञापन

रणबीर जागलान, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काबड़ी।
बच्चों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सकता है, जिससे लोग सफाई आस-पास की सफाई का ध्यान रख सके। कर्मचारियों को मुख्य सड़क के साथ-साथ कॉॅलोनियों के अंदर की भी सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनिष, रक्तदान सोसायटी अधिकारी, पानीपत
शहर में सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ सफाई करने वाले संसाधनों को भी बढ़ाने की जरूरत है, क्योकि संसाधनों की अधिक मात्रा होगी तो उतनी ही जल्दी शहर में सफाई होगी। सफाई कर्मचारी भी जिम्मेदारी से अपना काम करें। उन्होंने कहा शहर में सभी संस्थाओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
संदीप भारद्वाज, समाजसेवी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed