फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   27 मई को इनहांसमेंट के विरोध में प्रदेश भर के उद्योगपति पानीपत में सरकार के खिलाफ बैठेंगे धरने पर

27 मई को इनहांसमेंट के विरोध में प्रदेश भर के उद्योगपति पानीपत में सरकार के खिलाफ बैठेंगे धरने पर

Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
27 मई को इनहांसमेंट के विरोध में प्रदेश भर के उद्योगपति पानीपत में सरकार के खिलाफ बैठेंगे धरने पर
फोटो 30
विज्ञापन

-----------
एन्हांसमेंट के विरोध में 27 मई को प्रदेश भर के सेक्टरवासी पानीपत में सरकार के खिलाफ बैठेंगे धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सेक्टरवासी एन्हांसमेंट को लेकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। इसको लेकर वीरवार को शहर की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों की मीटिंग सेक्टर 25 स्थित डेज होटल में हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता पानीपत रेजिडेंट वेलफेयर के संयोजक बलजीत सिंह व भीम ने की। संयोजक ने कहा कि 27 मई को राज्य भर के सेक्टरवासी सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे। इस पूरे आंदोलन की मेजबानी पानीपत करेगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के लोग भाग लेंगे।

मीटिंग में सेक्टर 29 पार्ट टू के प्रधान भीम राणा ने कहा कि सरकार सेक्टरवासियों के हितों का हनन कर रही है। सरकार सरेआम नियमों व कानून को नजरअदांज करके विभिन्न सेक्टरों में पिछले 15-20 सालों से 15 प्रतिशत ब्याज पर ब्याज लगाकर एन्हांसमेंट के रूप में भारी रकम वसूल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो एन्हांसमेंट के रूप में सरकार को एक भीपैसा नहीं देंगे। वह अपनी समस्याओं के बारे में कई बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं, मगर सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए सेक्टर के लोग अब आंदोलन को मजबूर है। इस मौके पर महाबीर छिल्लर, सेक्टर 6 के प्रधान एसके त्यागी, जयभगवान अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीनानाथ गुप्ता व सतीश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed