फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मुख्यमंत्री सफीदों जाते हुए नारा गांव में रुके, दादी सती भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री सफीदों जाते हुए नारा गांव में रुके, दादी सती भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की

Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सफीदों जाते हुए नारा गांव में रुके, दादी सती भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की
दादी सती भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव नारा में दादी सती भवन के निर्माण को लेकर रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर अपने काफिले के साथ रुक गए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और दादी सती भवन निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी भवन के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गांव जोशी के रास्ते कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सफीदो जा रहे थे। इस मौके पर गांव नारा निवासी व ब्लाक समिति के चेयरमैन रमेश खरब, ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य तेजवीर खरब, रणवीर सिंह , दिनेश शर्मा नारा, ट्रांसपोर्टर देवेंद्र खरब, पूर्व सरपंच बलबीर, ग्राम पंच जोगिंदर खरब, सतपाल पाले राम शर्मा, जिले सिंह, इंदर, नरेश, विजेंदर, दिलबाग सिंह, विजेंदर खरब, रोहतास आदि रहे।

सफीदो जाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसराना हलके के गांव धर्मगढ़, कवि, जोशी व नारा में ग्रामीणों से मिलते हुए निकले। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हएुए कई मांगे रखी गांव धर्मगढ़ में पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, सुखबीर मान, सुगना नफे सिंह ,मेहर सिंह सरपंच , महावीर सिंह ग्राम प्रधान आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर कहा कि गांव धर्मगढ़ का स्कूल अपग्रेड करने की मांग की। इस पर सीएम ने जल्द स्कूल को अपग्रेड करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री गांव कवि में रुके तो गांव के सुमेर सरपंच, पूर्व सरपंच रोहताश ,राज सैनी, जोगेंद्र, रोहतास , सतवीर नंबरदार आदि ने गांव में बिजली की समस्या के बारे में बताया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आप बिजली का बिल भरो आपकी बिजली की समस्या भी दूर करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed