फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

-केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
-केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी
-सिविल अस्पताल में सभा कर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी लघु सचिवालय पर पहुंचे
विज्ञापन

-प्रशासन व पुलिस ने कर्मचारियों की गिरफ्तारियों को लेकर कसी कमर
फोटो-14 से 26, 45 व 46
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सरकारी व निगम कर्मचारियों के साथ आशा व आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक गिरफ्तारियां दीं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 15 सौ कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की कही गई है, जबकि यूनियनों ने करीब तीन हजार कर्मचारियों की ओर से गिरफ्तारी देने का दावा किया है। लघु सचिवालय के सामान्य गेट से डीआरओ की गाड़ी ने हटाए जाने पर प्रदर्शनकारी आशा वर्कर गाड़ी पर चढ़कर नारेबाजी की। कर्मचारियों की संख्या के आगे प्रशासन द्वारा बसों के किए गए प्रबंध कम पड़ गए। अधिकारियों को कुछ ही कर्मचारियों को बसों में बैठाकर बाकी सबको गिरफ्तार कर छोड़ने की घोषणा करनी पड़ी।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न विभागों व निगम के कर्मचारियों के अलावा आशा व आंगनबाड़ी वर्करों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। आशा वर्करों व सीटू ने सबसे पहले लघु सचिवालय के सामान्य गेट को घेर लिया। गेट के बाहर डीआरओ की गाड़ी खड़ी थी। यूनियन नेताओं ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से गाड़ी हटवाने की मांग की, लेकिन पुलिस अधिकारियों के कई बार के प्रयासों के बाद भी गाड़ी नहीं हटाई गई। आशा वर्कर पहले गाड़ी के बोनट पर बैठ गई और फिर गाड़ी की छत पर चढ़कर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगी। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। इसी बीच सर्व कर्मचारी संघ व आंगनबाड़ी वर्कर लघु सचिवालय के वीआईपी गेट पर पहुंच गई। कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नोरबाजी की। बाद में अधिकारियों ने यूनियन नेताओं से बात की और फिर सभी प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय स्थित स्टेज के सामने एकजुट हुए।
विज्ञापन

जीटी रोड करीब एक घंटे रहा प्रभावित
इससे पहले विभागों की यूनियन अपने-अपने कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए जीटी रोड स्थित लालबत्ती चौक पर पहुंचे। सीटू के बैनर तले प्रदर्शनकारी गीता कॉलोनी स्थित कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए लालबत्ती पर पहुंचे। यहां पर आशा वर्कर उनके साथ शामिल हो गई। वे सब प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। इसके कुछ देर बार सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी सिविल अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए जीटी रोड पर आ गए। ये लघु सचिवालय में दाखिल हुए थे फिर नगर निगम सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान करीब एक घंटे तक जीटी रोड का यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की सांसें फूली, आधों को बस में बैठाकर बोले सब गिरफ्तार
प्रशासन ने कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला परिषद के सीओ डॉ. संजय कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। वे दोपहर बाद करीब चार बजे कर्मचारियों के बीच पहुंचे। इधर कर्मचारी नेताओं ने दोपहर एक बजे से चार बजे तक प्रदर्शन किया और उनको गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की संख्या के आगे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठा सके। मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी देने की घोषणा करते ही कर्मचारी गिरफ्तारी देने के लिए बसों में सवार हो गए। यहां पर करीब नौ बसों का ही प्रबंध किया गया था। बाकी कर्मचारी बाहर ही खड़े रह गए। कर्मचारी नेताओं ने और बसों के प्रबंध करने की मांग की। सीओ डॉ. संजय कुमार ने सभी कर्मचारियों को गिरफ्तार करने और उनको वहीं पर छोड़ने की घोषणा की। इसके बाद कर्मचारियों ने यूनियन के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed