फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   धुंध के चलते लंबी दूरी की गाडिय़ां हर रोज हो रही लेट

धुंध के चलते लंबी दूरी की गाडिय़ां हर रोज हो रही लेट

Fri, 05 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
धुंध के चलते लंबी दूरी की गाडिय़ां हर रोज हो रही लेट
पानीपत। शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई है। धुंध की वजह से हावड़ा जंक्शन से कालका तक जाने वाली 12311 हावड़ा मेल ट्रेन 22 घंटे लेट हो गई। पानीपत रेलवे स्टेशन पर धुंध के चलते आज की ट्रेनें कल आएगी की उद्घोषणा की गई।
विज्ञापन

धुंध व ठंड अधिक होने के चलते लंबी दूरी की गाड़ियां हर रोज अपने निर्धारित समय से 12 से 20 घंटे तक लेट चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को रातें स्टेशन पर ठंड में ही ठंडे फर्श पर गुजारनी पड़ रही हैं। पानीपत से अंबाला और पानीपत से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जिस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

धुंध में ट्रेनों को सही सिंगनल न मिल पाने के कारण लंबी दूरियां वाली सभी गाड़ियां हर रोज अपने निर्धारित समय से लेट हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों को लेट होने का मुख्य कारण धुंध है। धुंध में ट्रेनों को सही सिंगनल नहीं दिखने से ट्रेनें लेट होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल में दूर दराज जाने वाले यात्रियों का सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हावड़ा जंक्शन से कालका तक जाने वाली 12311 हावड़ा मेल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 22.27 घंटे लेट चल रही है।

दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
12716 सचखंड एक्सप्रेस 12 घंटे लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस दस घंटे लेट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे लेट
12920 मालवा एक्सप्रेस आठ घंटे लेट
14038 पठानकोट सुपरफास्ट सात घंटे लेट
14732 बठिंडा एक्सप्रेस चार घंटे लेट
अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनें
12311 हावड़ा मेल 22 घंटे लेट
18101 टाटा मूरी एक्सप्रेस सात घंटे लेट
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 15 घंटे लेट
12497 शान-ए-पंजाब चार घंटे लेट
12716 सचखंड एक्सप्रेस छह घंटे लेट
14217 उच्चाहार एक्सप्रेस छह घंटे लेट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस चार घंटे लेट
12459 अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
14731 बठिंडा एक्सप्रेस पांच घंटे लेट
12919 मालवा एक्सप्रेस छह घंटे लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed