फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पिछले तीन माह का मानदेय व अगले माह का नहीं दिया जा रहा काम

-पिछले तीन माह का मानदेय व अगले माह का नहीं दिया जा रहा काम

Thu, 16 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
-पिछले तीन माह का मानदेय व अगले माह का नहीं दिया जा रहा काम
‘काम तो करा लिया, अब नहीं दे रहे मानदेय’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सक्षम युवाओं को न तो काम मिल पा रहा है और न ही पिछले महीनों किए गए काम का मानदेय मिल पा रहा है। आरोप है कि जिला रोजगार कार्यालय में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। एक सक्षम युवती का कहना है कि, वे आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं, इसकी वजह से बच्ची की स्कूल फीस तक जमा नहीं करा सकीं, नतीजतन बच्ची को स्कूल से निकालना पड़ा। मानदेय मिल जाता तो बच्ची को स्कूल से न निकालना पड़ता। इसको लेकर सक्षम युवक-युवतियों ने प्रदर्शन किया।

सक्षम युवाओं ने वीरवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे को मानदेय व रोजगार दिलाने की गुहार लगाई। डीसी ने जिला रोजगार अधिकारी को समस्या समाधान के आदेश दिए। सक्षम युवाओं ने इससे पहले जिला रोजगार विभाग व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सक्षम युवा संदीप, राहुल, प्रमोद व अमित कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा पढ़े लिखे युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत रोजगार देने की घोषणा की थी। जिसके तहत युवाओं को जिला रोजगार विभाग द्वारा सौ घंटे का रोजगार देना तय किया गया था, जिले में करीब 12सौ सक्षम युवा बनाए गए। इनमें से जन स्वास्थ्य विभाग में काम कर चुके करीब 14 युवाओं को अक्तूबर माह का मानदेय नहीं दिया जा रहा। जन स्वास्थ्य विभाग उनकी हाजिरी दे रहा है, लेकिन जिला रोजगार कार्यालय उनको मानदेेय नहीं दे रहा। जिला रोजगार कार्यालय उनको मानदेय देने का समय बीत जाने की बात कहकर टाल रहा है। उन्होंने कहा कि वे जिला रोजगार अधिकारी व दूसरे अधिकारियों को कई बार संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जिला रोजगार कार्यालय को मंगलवार तक का समय दिया है। तब तक समाधान नहीं किया गया तो भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed