फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स्कूल की मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव व संचालन में एसएमसी का अहम योगदान : ट्रेनर

स्कूल की मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव व संचालन में एसएमसी का अहम योगदान : ट्रेनर

Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव व संचालन में एसएमसी का अहम योगदान : ट्रेनर
इसराना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुआना लाखु में क्लस्टर स्तर की स्कूल प्रबंधन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। प्रशिक्षण शिविर में दस विद्यालयों एसएमसी 56 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल श्याम सिंह घनघस ने की। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार, बीआरपी सुशील कुमार व विशेष अध्यापिका रीनू मलिक ने सदस्यों को स्कूल प्रबंधन समिति के अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत कराया। मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने बताया कि किसी भी स्कूल की मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव व संचालन में एसएमसी का अहम योगदान होता है। उन्होंने बताया कि एसएमसी प्रधान स्कूल प्रमुख के साथ मिलकर आरटीई, छात्रों का स्कूल में ठहराव, स्वच्छता, पानी व शौचालय की सुलभ व्यवस्था बनाने में सहयोग करें तो विद्यालय की कायाकल्प बदल सकती है। इस मौके पर अध्यापक नरेश कुमार, सतीश कुमार, कुलदीप, सुरेंद्र घनघस, अजमेर मलिक, भूपेंद्र मलिक, शशी बाला, जगबीर सिंह, नवीन कौशिक, अनिल कुमार व सुनीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed