फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रात में भजनों पर झूमे भक्त, आज खींचेंगे भगवान जगन्नाथ का रथ

रात में भजनों पर झूमे भक्त, आज खींचेंगे भगवान जगन्नाथ का रथ

Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
रात में भजनों पर झूमे भक्त, आज खींचेंगे भगवान जगन्नाथ का रथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। भगवान जगन्नाथ मंदिर पानीपत के 123वें वार्षिक रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन स्वामी मुक्तानंद महाराज ने श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ को मिष्ठान का भोग लगाया। महाराज ने सभी नगरवासियों को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। साथ ही रविवार 25 जून को रथयात्रा में पहुंचने का आह्वान किया।
महाराज ने कहा कि 25 जून रविवार को मनोरथ दूज है। इस दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसलिए सभी भक्त रथयात्रा के दर्शन से पहले ओम नमो भगवते जगन्नाथय नम: मंत्र का कम से कम एक माला जप करें। उसके बाद रथ में सवार भगवान जगन्नाथ के दर्शन करें। रथ को स्पर्श कर मन में शुभ संकल्प लें। हरिद्वार से पधारे श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल ने भजन पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मीनाक्षी गुप्ता, सुशील गुप्ता और धनराज बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंदिर समिति ने मुख्य अतिथियों को पटका-प्रतीक चिह्न, प्रसाद प्रदान किया। भजन रस धारा में जब संकीर्तन मंडल ने जय जय राधा रमण हरि बोल-हरि बोल हरि बोल हरि बोल... श्री राधे बरसाने वाली तेरो पुजारी है गिरधारी... मेरी श्यामा की कौन करे ओढ़ सुनो रे प्यारे नंद रसिया आदि भजन पेश किए गए। संकीर्तन मंडल ने श्री राधा-कृष्ण रासलीला का भव्य प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर को भी सजाया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंदिर समिति के प्रधान राजेंद्र गुप्ता, संयोजक प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रबंधक दिलीप गुप्ता, भूषण गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, दीपक गोयल, सुरेंद्र कंसल, सुधीर जिंदल, चमनलाल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप तायल, लालचंद तायल, दिनेश मित्तल, योगेश रतन गुप्ता, नरेंद्र जिंदल, सुबोध गुप्ता, नरेश कंसल, जयपाल कंसल, नीरज कंसल, रविंद्र गुप्ता, सन्नी कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा कार्यक्रम
रविवार 25 जून को दोपहर दो बजे से भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलदेव के दिव्य विग्रहों का शृंगार कर उनका पूजन किया जाएगा। उसके बाद वंदना, आरती और भोग लगाकर रथ यात्रा प्रारंभ होगी। रथ यात्रा में ध्वजवाहक घोड़े, ढोल, ताशा पार्टियां, बैंड-बाजे, संकीर्तन मंडली और झांकियां शामिल होंगी। भगवान का रथ भक्त खीचेंगे। रथ यात्रा शाम चार बजे श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर अमर भवन चौक, राजपुताना बाजार, गुड़ मंडी, मेन बाजार, कलंदर चौक, वीर भवन चौक से होती हुई श्री देवी मंदिर पहुंचेगी। श्री देवी मंदिर में परंपरागत पूजा और नारियल भेंट की रस्म पूरी होने के बाद रथ यात्रा वापस करीब दस बजे श्री जगन्नाथ मंदिर के परिसर में पहुंचेगी। यहां भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed