फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   200 villagers got themselves examined in the health camp

Panipat News: स्वास्थ्य शिविर में 200 ग्रामीणों ने कराई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
200 villagers got themselves examined in the health camp
साहा के पिलखनी गांव में स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान मौजूद डाक्टर व संगठन पदा​धिकारी। संवाद
साहा। पिलखनी गांव में आदेश अस्पताल के सहयोग से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, इसमें 6 से 7 प्रकार के डॉक्टरों ने हड्डी, शिशु रोग, स्त्री रोग, आंखों और बीपी व शुगर सहित अन्य रोगों की जांच की। इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गईं। गांव के सरपंच रजनीश बत्रा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर बहुत अच्छा रहा और इस शिविर से लोगों में जागरूकता भी आएगी कि वह छोटी सी छोटी बीमारी को भी न छिपाएं।
विज्ञापन

लगभग 200 के करीब गांव वासियों ने इस शिविर में जांच करवाई। युवा समाज सेवा संगठन के प्रधान अरविंद गोयल ने बताया कि वह सरपंच रजनीश बतरा और पूरी ग्राम पंचायत एवं आदेश अस्पताल का धन्यवाद करते हैं, उन्होंने गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया ताकि लोग अपनी बीमारी का इलाज करवा सकें। इस मौके पर कुलदीप जोशी,राहुल,अवतार सिंह, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, तारा सिंह, सरबजीत सिंह आदि गांव के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed