फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   200 shops were demolished and the private hospital was left

Panipat News: 200 दुकानों के तोड़े थड़े निजी अस्पताल को छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
200 shops were demolished and the private hospital was left
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने सोमवार को बिश्नस्वरूप कॉलोनी में करीब 200 दुकानों के थड़े तोड़ दिए। इस दौरान प्रेम अस्पताल का थड़ा छोड़ दिया था। लोगों के विरोध करने पर टीम ने वापस आकर थड़ा तोड़ा। इसके बाद भी कुछ हिस्सा छोड़ दिया तो कॉलोनी के लोग आगे आकर खड़े हो गए। निगम की टीम ने आरोपों से बचने के लिए तीसरी बार आकर अस्पताल का थड़ा भी तोड़ा।
वहीं स्थानीय लोगों ने दुकानों के थड़ों के बजाय मकान बनाकर आठ से दस फीट जमीन को भी कब्जा मुक्त कराने की मांग की। निगम अधिकारियों से ऐसे मकान व दुकानों को चिह्नित कर कार्रवाई का भरोसा दिया। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत व एटीपी दीपक राणा सोमवार को दोपहर बाद एक बजे जेसीबी लेकर बिश्नस्वरूप कॉलोनी में पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने इस बाजार में दौरा कर पांच दिन की मोहलत दी थी। टीम ने इसके बाद थड़ों को तोड़ना शुरू कर दिया। लोगों ने आगे आकर निगम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। रमेश, ईश्वर और जयनारायण ने कहा कि नगर निगम अधिकारी दुकानों के बाहर बने थड़े तोड़ रहे हैं। जबकि इसी कॉलोनी में कई लोगों ने सरकारी जमीन को दबाकर मकान व दुकान बना रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed